Stocks to Buy: 68% तक चढ़ सकता है ये स्मॉल-कैप स्टॉक, 5 साल में दे चुका है 2462% का मल्टीबैगर रिटर्न – stocks to buy aurionpro solutions small cap stock may rise 68 percent choice institutional equities target price multibagger return



Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने फिनटेक कंपनी Aurionpro Solutions Ltd पर कवरेज शुरू की है। उसने स्टॉक में मौजूदा स्तरों से करीब 68 प्रतिशत तक तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी IP-led और प्रोडक्ट-फर्स्ट टेक्नोलॉजी मॉडल की ओर शिफ्ट होना रही है। साथ ही, बिजनेस ग्रोथ की बेहतर विजिबिलिटी है। ये दोनों इस मजबूत अपसाइड का प्रमुख कारण है।

Buy रेटिंग और ₹1,880 का टारगेट प्राइस

Choice Institutional Equities ने इस स्मॉलकैप स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। उसने ₹1,880 का टारगेट प्राइस तय किया है। यह बुधवार के क्लोजिंग प्राइस ₹1,121 के मुकाबले करीब 67.71 प्रतिशत का संभावित अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा वैल्यूएशन स्तर कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को पूरी तरह रिफ्लेक्ट नहीं करता।

हाई-ग्रोथ टेक्नोलॉजी सेगमेंट्स पर तेज फोकस

ब्रोकरेज चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, Aurionpro ने कई हाई-ग्रोथ सेगमेंट पर अपना फोकस और मजबूत किया है। जैसे कि डिजिटल बैंकिंग, लेंडिंग ऑटोमेशन, पेमेंट्स, ट्रांजिट सॉल्यूशंस और डेटा सेंटर से जुड़ी टेक्नोलॉजी।

साथ ही, कंपनी ने नॉन-कोर बिजनेस से बाहर निकलकर अपने ऑपरेशंस को ज्यादा फोकस्ड और स्ट्रक्चर्ड बनाया है। इससे एग्जीक्यूशन और मार्जिन प्रोफाइल में सुधार देखने को मिला है।

ड्यूल-इंजन बिजनेस मॉडल बड़ी ताकत

Choice ने Aurionpro के ड्यूल-इंजन बिजनेस मॉडल को इसकी प्रमुख ताकत बताया है। कंपनी के कुल रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा बैंकिंग और फिनटेक सेगमेंट से आता है। वहीं, टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ट्रांजिट ऑटोमेशन और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस के जरिए बिजनेस को डायवर्सिफिकेशन देता है।

इस स्ट्रक्चर से रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर होती है और मार्जिन को स्थिरता मिलती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का ऑर्डर बुक ₹1,300 करोड़ से अधिक का है, जो आगे की ग्रोथ को सपोर्ट करता है।

मजबूत फाइनेंशियल ग्रोथ अनुमान

Choice Institutional Equities को मीडियम टर्म में Aurionpro की अर्निंग्स में मजबूत मोमेंटम की उम्मीद है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू करीब 29.8 प्रतिशत CAGR से बढ़ सकता है।

इसी अवधि में EBITDA में लगभग 31.7 प्रतिशत CAGR और PAT में करीब 29 प्रतिशत CAGR की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। यह तेजी IP-led प्लेटफॉर्म्स और रिकरिंग रेवेन्यू के बढ़ते योगदान से आने की उम्मीद है। मौजूदा स्तरों पर स्टॉक को अन्य हाई-ग्रोथ एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनियों के मुकाबले आकर्षक वैल्यूएशन पर बताया गया है।

इंटरनेशनल मौजूदगी में आई मजबूती

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि ग्लोबल फिनटेक कंपनियों के साथ रणनीतिक पार्टनरशिप और चुनिंदा एक्विजिशन की वजह से Aurionpro की इंटरनेशनल प्रेजेंस लगातार मजबूत हुई है। इससे कंपनी को नए बाजारों में एंट्री और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

ब्रोकरेज ने इन जोखिमों पर किया आगाह

हालांकि, Choice ने Aurionpro Solutions से जुड़े कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया है। इनमें सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े एग्जीक्यूशन में देरी, ग्लोबल लेवल पर बिजनेस स्केल-अप की रफ्तार धीमी पड़ना और पॉलिसी से जुड़ी अनिश्चितताएं शामिल हैं।

ब्रोकरेज का मानना है कि ये फैक्टर्स निकट अवधि में कंपनी के परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं, हालांकि लॉन्ग टर्म आउटलुक अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।

Aurionpro Solutions के शेयर

Aurionpro Solutions के शेयर बुधवार को 2.06% की बढ़त के साथ 1,121 रुपये पर बंद हुए। 1 महीने में स्टॉक 8.81% चढ़ा है। हालांकि, पिछले 6 महीने Aurionpro का शेयर 30.28% गिरा है। 1 साल के दौरान यह 37.82% क्रैश हुआ है। लेकिन, पिछले 5 साल में स्टॉक ने 2,462% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 6.19 हजार करोड़ रुपये है।

Aurionpro Solutions का बिजनेस

Aurionpro Solutions एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कंपनी है। इसका मुख्य बिजनेस बैंकिंग, फिनटेक और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस पर केंद्रित है। कंपनी डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म, लेंडिंग ऑटोमेशन, पेमेंट्स, ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट और डेटा-ड्रिवन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

इसके अलावा Aurionpro का टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ट्रांजिट ऑटोमेशन, स्मार्ट मोबिलिटी और डेटा सेंटर से जुड़े सॉल्यूशंस में भी काम करता है। IP-led और प्रोडक्ट-फर्स्ट मॉडल पर आधारित यह बिजनेस कंपनी को रिकरिंग रेवेन्यू, बेहतर मार्जिन और ग्लोबल लेवल पर स्केलेबल ग्रोथ का मजबूत आधार देता है।

Copper Related Stocks: 1 साल में 43% बढ़े कॉपर के दाम, इन 4 सेक्टर को लगेगा बड़ा झटका; जानिए डिटेल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top