Stocks to BUY: ये 8 मिडकैप शेयर दे सकते हैं 84% तक का रिटर्न, UBS ने लगाया बड़ा दांव – stocks to buy ubs bets on these 8 midcap stocks for up to 84 percent upside details



Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने भारतीय मिडकैप शेयरों पर एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने 8 चुनिंदा मिडकैप शेयरों पर दांव लगाया है। UBS का कहना है कि ये शेयर आने वाले समय में 15% से लेकर 84% तक का रिटर्न देने की संभावना रखते हैं।

UBS के मुताबिक, साल 2025 में मिडकैप इंडेक्स का वन-ईयर फॉरवर्ड पी/ई (P/E) करीब 10% तक कम हुआ है। इसके बावजूद, मिडकैप वैल्यूएशन अब भी अपने 5 साल के औसत और निफ्टी इंडेक्स दोनों के मुकाबले प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

मिडकैप शेयरों पर क्यों बना है दबाव?

UBS ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू फंड मैनेजर्स तेजी से लार्जकैप शेयरों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। यह ट्रेंड निकट अवधि में स्मॉल और मिडकैप शेयरों पर दबाव बनाए रख सकता है। हालांकि, इसी माहौल में ब्रोकरेज को कुछ ऐसे मिडकैप स्टॉक्स दिख रहे हैं, जहां मजबूत फंडामेंटल्स, सेक्टोरल टेलविंड्स और कंपनी-विशेष ट्रिगर्स के चलते आकर्षक रिटर्न मिल सकता है।

UBS के पसंदीदा मिडकैप शेयर और वजहें

1. शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स (Shaily Engineering Plastics)

जेनेरिक GLP-1 ड्रग्स के लॉन्च से कंपनी को बड़ा फायदा मिल सकता है। UBS ने इसे अपनी टॉप पिक बताया है।

2. मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute)

नए अस्पतालों में मार्जिन सुधार, बेहतर पेयर मिक्स और प्राइसिंग टेलविंड्स से ग्रोथ की उम्मीद।

3. इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company)

होटल सेक्टर में मजबूत डिमांड, नए और रिनोवेटेड रूम्स से ग्रोथ को सपोर्ट।

4. श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी (Shyam Metalics and Energy)

कमोडिटी कीमतों में तेजी और वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स में नई कैपेसिटी से फायदा।

5. फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare)

ब्राउनफील्ड एक्सपैंशन के चलते मार्जिन ट्रैजेक्टरी उम्मीद से बेहतर रहने की संभावना।

6. एस्ट्रल (Astral)

नई कैपेसिटी, PVC कीमतों में सुधार और बैकवर्ड इंटीग्रेशन से मार्जिन को सपोर्ट।

7. एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes)

मार्केट शेयर बढ़ने के साथ EBITDA प्रति टन में सुधार, जो बाजार को चौंका सकता है।

8. डेल्हीवरी (Delhivery)

एफिशिएंसी गेन और बेहतर प्राइसिंग से फायदा; Valmo अधिग्रहण का नेगेटिव असर आने वाली तिमाहियों में कम होने की उम्मीद।

UBS के टॉप पिक्स और टारगेट प्राइस

शेयर टारगेट प्राइस संभावित अपसाइड
Shaily Engineering Plastics ₹4,000 84%
Max Healthcare Institute ₹1,475 44%
Indian Hotels ₹900 33%
Shyam Metalics & Energy ₹1,350 67%
Fortis Healthcare ₹1,150 27%
Astral ₹1,900 32%
APL Apollo Tubes ₹2,200 15%
Delhivery ₹580 46%

यह भी पढ़ें- Vedanta Shares: वेदांता का शेयर जाएगा ₹965 के पार? कोटक ने इन 2 बड़े कारणों से दी खरीदने की सलाह

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top