Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश, मिल सकता है 58% तक रिटर्न; जानें टारगेट – stocks to buy motilal oswal bullish on kalyan jewellers va tech wabag crompton greaves iifl finance kaynes technology with up to 58 percent upside



Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल ने ज्वेलरी, फाइनेंस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के चुनिंदा शेयरों पर पॉजिटिव राय दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, ये कंपनियां अपने बिजनेस साइकिल के अलग-अलग चरणों में हैं।

लेकिन सभी में आने वाले कुछ वर्षों में कमाई या बैलेंस शीट से जुड़ा साफ ट्रिगर दिखता है। मोतीलाल ओसवाल इन शेयरों में 35% से लेकर 58% तक की तेजी की संभावना देख रहा है।

मोतीलाल ओसवाल ने Kaynes Technology पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट प्राइस 5,000 रुपये रखा है। यह मौजूदा स्तरों से करीब 35% की तेजी दिखाता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में कुछ प्रोजेक्ट्स के टलने से कमाई पर असर पड़ा, लेकिन लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी अब भी मजबूत है। करीब 9,100 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक कंपनी को आगे रिकवरी के लिए अच्छी पोजिशन में रखती है।

IIFL Finance पर मोतीलाल ओसवाल ने ‘Buy’ रेटिंग दी है और 720 रुपये का टारगेट रखा है। इससे करीब 40% अपसाइड बनता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने हाई-रिस्क, अनसिक्योर्ड लेंडिंग से हटकर सिक्योर्ड रिटेल लोन मॉडल की ओर साफ शिफ्ट किया है। अब फोकस गोल्ड लोन, अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस और स्थिर होती माइक्रोफाइनेंस बुक पर है। मैनेजमेंट का जोर तेज ग्रोथ के बजाय बैलेंस शीट मजबूती और स्थिर कमाई पर है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में Crompton Greaves Consumer Electricals पर मोतीलाल ओसवाल ने कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग और 350 रुपये का टारगेट दिया है। यह करीब 43% की तेजी का संकेत देता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का हालिया तिमाही प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा। इसमें इलेक्ट्रिक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट का योगदान अहम रहा। मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार और कूलिंग व वेंटिलेशन सेगमेंट में एंट्री को पॉजिटिव माना गया है, हालांकि इस पर नजर रखी जाएगी।

VA Tech Wabag, जो वॉटर और वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट्स में काम करती है। यह मोतीलाल ओसवाल की पसंदीदा कंपनियों में शामिल है। ब्रोकरेज ने इस पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ 1,900 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 56% अपसाइड दिखाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक आने वाले वर्षों के लिए साफ रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है। बड़े और हाई-मार्जिन प्रोजेक्ट्स पर बढ़ता फोकस, मजबूत फ्री कैश फ्लो और नेट कैश पोजिशन इसके बड़े प्लस पॉइंट हैं।

Kalyan Jewellers पर मोतीलाल ओसवाल ने ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है। उसने 600 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 58% की सबसे ज्यादा संभावित तेजी दिखाता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का बिजनेस मॉडल तेजी से फ्रेंचाइजी नेटवर्क के विस्तार और साउथ इंडिया के बाहर मजबूत परफॉर्मेंस की वजह से बदला है। अब फ्रेंचाइजी बिजनेस से 50% से ज्यादा रेवेन्यू आ रहा है। ग्राहक जोड़ने की रफ्तार, ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार और कर्ज में धीरे-धीरे कमी ऐसे फैक्टर हैं, जिन पर आगे नजर रखी जाएगी।

Zomato के शेयरों ने छुआ नया 52-वीक हाई, Swiggy में भी 5% का उछाल, जानें तेजी के कारण

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top