
Stocks to Buy: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने 5 स्टॉक्स पर मजबूत भरोसा जताया है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, इन शेयरों में 53 प्रतिशत से लेकर 74 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना है। IT, पावर, रियल एस्टेट और रिटेल जैसे अलग-अलग सेक्टरों से ये स्टॉक्स चुने गए हैं।
Coforge पर Motilal Oswal ने ‘Buy’ की रेटिंग दी है और ₹2,500 का टारगेट प्राइस रखा है। मौजूदा भाव के मुकाबले इसमें करीब 53% की तेजी की संभावना जताई गई है।
ब्रोकरेज का मानना है कि IT सेक्टर की सुस्ती के बावजूद Coforge बेहतर प्रदर्शन कर रही है। खास तौर पर ट्रैवल और इंश्योरेंस जैसे सेक्टर में इसकी मजबूत पकड़ इसे दूसरों से अलग बनाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी बड़े डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स को अच्छे से एग्जीक्यूट कर रही है। हाल की स्ट्रैटेजिक एक्विजिशन से AI और क्लाउड कंप्यूटिंग में इसकी ताकत और बढ़ी है। Motilal Oswal का कहना है कि मौजूदा वैल्यूएशन में कंपनी की तेज ग्रोथ और हाई ROCE पूरी तरह झलक नहीं रही है।
पावर सेक्टर की Siemens Energy India पर भी Motilal Oswal ने ‘Buy’ की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹3,400 रखा है, जो मौजूदा स्तर से करीब 60% का अपसाइड दिखाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एनर्जी ट्रांजिशन, पावर ट्रांसमिशन और ग्रिड मॉडर्नाइजेशन में Siemens Energy की भूमिका अहम रहने वाली है। सरकार की ओर से ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहा भारी खर्च कंपनी के लिए बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है।
कंपनी की ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इससे आने वाले कई सालों की ग्रोथ को लेकर विजिबिलिटी साफ दिखती है। साथ ही, हाई-मार्जिन सर्विस कॉन्ट्रैक्ट्स और पावर प्लांट्स के डिजिटलाइजेशन से मार्जिन में और सुधार की उम्मीद है।
रियल एस्टेट सेक्टर की DLF को Motilal Oswal ने ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹974 का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा प्राइस ₹588 के मुकाबले इसमें करीब 65% की तेजी की संभावना बताई गई है।
ब्रोकरेज का कहना है कि खासकर दिल्ली-NCR में लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में मल्टी-ईयर अपसाइकल चल रहा है, जिसका फायदा DLF को मिल रहा है। कंपनी का लॉन्च पाइपलाइन मजबूत है और रेजिडेंशियल बिजनेस पूरी तरह डेट-फ्री है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रीमियम सेगमेंट में DLF की प्राइसिंग पावर और लगातार सेल्स से रेवेन्यू की अच्छी विजिबिलिटी बनी हुई है। साथ ही, कंपनी की रेंटल यूनिट DCCDL में हाई ऑक्यूपेंसी है, जो नियमित इनकम देती है और रियल एस्टेट साइकिल के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा देती है।
रिटेल सेक्टर की V-Mart Retail पर Motilal Oswal सबसे ज्यादा बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,000 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव ₹574 से इसमें करीब 74% का अपसाइड दिखाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, V-Mart Tier II और Tier III शहरों पर फोकस कर रहा है, जहां बढ़ती इनकम और बदलती कंज्यूमर आकांक्षाएं कंपनी के पक्ष में काम कर रही हैं।
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी इन्वेंट्री मैनेजमेंट में सुधार कर रही है और स्टोर-लेवल इकॉनॉमिक्स बेहतर हो रहे हैं। हाल की एक्विजिशन का इंटीग्रेशन और हल्का कॉस्ट स्ट्रक्चर आने वाले समय में स्टॉक के लिए बड़े ट्रिगर साबित हो सकते हैं।
Q3 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी का दमदार रिजल्ट! प्रॉफिट-रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर, 10% तक चढ़ा स्टॉक
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।