Stocks in Focus: रिन्यूएबल, टेक्सटाइल से डेटा सेंटर तक… जानिए बजट के दिन किन सेक्टर और स्टॉक्स पर रहेगा फोकस – stocks in focus on budget day 1 february 2026 textile railway auto banking insurance renewable energy data center and capital market stocks


Stocks in Focus: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में रविवार, 1 फरवरी को अपना लगातार नौवां यूनियन बजट पेश करेंगी। भले ही यह दिन रविवार का है, लेकिन शेयर बाजार में पूरा ट्रेडिंग सेशन होगा।

ऐसे में बजट के दौरान किए गए ऐलान कई सेक्टर और शेयरों पर सीधा असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान कौन से सेक्टर और स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं।

कैपिटल गेंस टैक्स पर नजर

लंबे समय से बाजार की मांग रही है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स या सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स में कटौती हो। अगर बजट में ऐसा कोई ऐलान होता है, तो इससे कैपिटल मार्केट से जुड़े सभी शेयरों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि इससे निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी।

Motilal Oswal, Groww, Angel One, Anand Rathi Shares and Stock Brokers, Nuvama Wealth Management और 360 ONE WAM जैसे शेयर ऐसे कदमों से लाभ उठा सकते हैं।

टेक्सटाइल और एक्सपोर्ट सेक्टर

अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगा रखा है। इसका सबसे ज्यादा असर टेक्सटाइल सेक्टर पर पड़ा है। अगर बजट में एक्सपोर्ट को सपोर्ट करने के लिए टैक्स छूट या दूसरे इंसेंटिव दिए जाते हैं, तो Gokaldas Exports, Welspun Living, Arvind, Indo Count Industries, KPR Mill और अन्य टेक्सटाइल शेयरों को राहत मिल सकती है।

US tariffs to shear 5-10% off home textile industry revenue: Crisil Ratings

रेलवे सेक्टर

रेलवे शेयर 2024 के मध्य में बने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि बजट में रेलवे के लिए ज्यादा फंडिंग का ऐलान हो सकता है, जैसा कि डिफेंस सेक्टर के लिए भी संभव है।

रेलवे में ज्यादा आवंटन, नई वंदे भारत और अन्य ट्रेनों की घोषणा से Titagarh Rail, Texmaco Rail, BEML, RVNL, IRCON और RITES जैसे शेयरों को फायदा हो सकता है। ज्यादा कैपेक्स से IRFC जैसे शेयरों के लिए फाइनेंसिंग के मौके भी बढ़ सकते हैं।

अगर कवच (KAVACH) और दूसरे सेफ्टी सिस्टम्स पर खर्च बढ़ता है, तो HBL Power, Kernex Microsystems, KEC International, CG Power, RailTel और Siemens जैसे शेयर फोकस में रहेंगे। मेट्रो प्रोजेक्ट्स को लेकर ज्यादा आवंटन Siemens, ABB India, BEML और HUDCO के लिए भी सकारात्मक होगा।

ऑटो सेक्टर

अगर बजट में पे कमीशन से जुड़े खर्च में बढ़ोतरी होती है, तो इससे मांग में तेजी आ सकती है। Maruti Suzuki India, Hyundai Motor India, Tata Motors PV, Bajaj Auto, Hero MotoCorp और TVS Motor जैसे शेयरों को इसका फायदा मिल सकता है।

Goldman Sachs पहले ही कह चुका है कि पे कमीशन लागू होने पर Maruti Suzuki सबसे बड़ा लाभार्थी हो सकता है।

Stocks in Focus: 27 जनवरी को फोकस में रहेंगे ऑटो स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल - auto stocks in focus 27 january tata motors mahindra and maruti suzuki in spotlight amid

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी स्टोरेज को बढ़ावा देने वाले ऐलान Bajaj Auto, TVS Motor, Ola Electric, Tata Motors, M&M और JBM Auto के लिए अच्छे रहेंगे।

ग्रामीण विकास, किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली योजनाएं Hero MotoCorp, Bajaj Auto, TVS Motor और ट्रैक्टर कंपनियों जैसे Mahindra & Mahindra, Swaraj Engines और Escorts Kubota को सपोर्ट दे सकती हैं।

रविवार को बजट भाषण के दौरान बैंक और NBFC सेक्टर भी फोकस में रहेगा। अगर MSME क्रेडिट गारंटी स्कीम को मजबूत किया जाता है, तो SBI, PNB, HDFC Bank, ICICI Bank, Bajaj Finance और L&T Finance जैसे लेंडर्स को फायदा मिल सकता है।

कृषि और ग्रामीण आय से जुड़े ऐलान Shriram Finance, L&T Finance और M&M Financial Services के लिए भी सकारात्मक होंगे।

अगर बैंक डिपॉजिट पर टैक्स छूट दी जाती है, तो SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, PNB, Bank of India, Bank of Baroda और Canara Bank जैसे शेयरों को सीधा फायदा मिलेगा।

इंश्योरेंस सेक्टर

इंश्योरेंस सेक्टर में सुधार पहले से चल रहे हैं और बजट में नए ऐलानों की उम्मीद है। अगर सेक्शन 80CCD में बदलाव कर लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की पेंशन स्कीम्स को शामिल किया जाता है या टर्म इंश्योरेंस पर अलग टैक्स छूट दी जाती है, तो HDFC Life, SBI Life, ICICI Prudential Life, Max Financial Services और LIC को फायदा हो सकता है।

जनरल इंश्योरेंस में सेक्शन 80D के तहत टैक्स छूट बढ़ाने या नए टैक्स सिस्टम में मेडिकल इंश्योरेंस को शामिल करने से Star Health, Niva Bupa, ICICI Lombard और New India Assurance फोकस में रहेंगे।

हालांकि, अगर पुराने टैक्स सिस्टम की जगह नए टैक्स सिस्टम को ज्यादा बढ़ावा दिया गया, तो LIC, HDFC Life, SBI Life, ICICI Prudential Life, Max Financial, ICICI Lombard और Star Health जैसे शेयरों पर दबाव बन सकता है।

Data Center Stocks: 2030 तक चार गुना हो जाएगा डेटा सेंटर का बाजार, इन 5 स्टॉक्स पर रखें नजर - data center stocks india growth will quadruple by 2030 top companies to

डेटा सेंटर्स

पिछले एक साल में डेटा सेंटर्स एक बड़ा थीम रहे हैं। अगर बजट में डेटा सेंटर्स के विकास को बढ़ावा देने वाले कदम उठते हैं, तो Hitachi Energy, Siemens, Thermax, ABB India और GE Vernova T&D जैसे शेयरों को फायदा मिल सकता है।

अगर डेटा सेंटर्स लगाने के लिए इंसेंटिव दिए जाते हैं, तो Reliance Industries, L&T, TCS, Lodha, Netweb Technologies और E2E Networks जैसे शेयरों में भी हलचल आ सकती है।

हाउसिंग और रियल एस्टेट

सरकार का फोकस लगातार अफोर्डेबल हाउसिंग पर रहा है। अगर बजट में अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने या इसकी परिभाषा का दायरा बढ़ाने का ऐलान होता है, तो Aadhar Housing Finance, Aptus Value Finance, Aavas Financiers और Home First Finance को फायदा मिल सकता है।

होम लोन पर टैक्स छूट बढ़ाने या कंस्ट्रक्शन मटेरियल पर ड्यूटी घटाने से Godrej Properties, DLF, Prestige Estates, Lodha, Brigade Enterprises और Sobha जैसे शेयरों को सपोर्ट मिल सकता है।

हाउसिंग सेक्टर को मजबूती मिलने से Asian Paints, Berger Paints, Kansai Nerolac और Pidilite जैसे पेंट और एडहेसिव कंपनियों को भी फायदा होगा।

फार्मा और हेल्थकेयर

R&D पर ज्यादा टैक्स छूट Dr Reddy’s Laboratories, Sun Pharma, Biocon, Lupin और Glenmark Pharma जैसे शेयरों के लिए सकारात्मक रहेगी।

अगर PLI स्कीम का दायरा APIs तक बढ़ाया जाता है, तो Aurobindo Pharma, Cohance Life, Dr Reddy’s, Sun Pharma और Cipla को फायदा मिल सकता है।

हालांकि आयुष्मान भारत योजना के विस्तार से Apollo, Fortis Health, Max Health और Aster DM जैसे हॉस्पिटल शेयरों पर दबाव आ सकता है।

अगर मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाता है या लाइफ-सेविंग दवाओं पर इंपोर्ट ड्यूटी घटती है, तो Apollo Hospitals, Fortis, Narayana Health, Max Health और Aster DM को फायदा मिल सकता है।

मेडिकल डिवाइस एक्सपोर्ट से जुड़े इंसेंटिव Poly Medicure जैसे शेयरों को फोकस में ला सकते हैं।

Stock in Focus: पावर सेक्टर की दो कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, सोमवार को शेयरों पर रहेगी नजर - stock in focus adani power and diamond power win major orders impact on

पावर और रिन्यूएबल एनर्जी

रिन्यूएबल एनर्जी सरकार की बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है। सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादा आवंटन Tata Power, JSW Energy, Suzlon Energy और Torrent Power जैसे शेयरों के लिए अच्छा रहेगा।

रूफटॉप सोलर स्कीम पर जोर से Tata Power को खास फायदा मिल सकता है।

डिस्कॉम सुधार Tata Power, Torrent Power और CESC को सपोर्ट करेंगे, जबकि ट्रांसमिशन नेटवर्क पर जोर से Power Grid, IndiGrid InvIT और Power Grid InvIT फोकस में रहेंगे।

REC, PFC और IREDA जैसे पावर फाइनेंसर्स भी कैपेक्स बढ़ने पर चर्चा में रहेंगे।

अन्य शेयर जो रहेंगे रडार पर

मोबाइल PLI स्कीम से जुड़े किसी भी ऐलान पर Dixon Technologies पर नजर रहेगी। पे कमीशन से जुड़े खर्च बढ़ने से ऑटो के साथ-साथ LG Electronics India, Voltas, Blue Star, Bajaj Electricals और Crompton Consumer जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों को फायदा हो सकता है।

भारतनेट प्रोग्राम पर जोर Havells, KEI Industries और Polycab जैसी वायर और केबल कंपनियों के लिए सकारात्मक होगा।

पेट्रोल, डीजल और CNG पर एक्साइज ड्यूटी में बदलाव HPCL, BPCL, IOC के साथ IGL, MGL और Gujarat Gas जैसे शेयरों को फोकस में रखेगा। LPG सब्सिडी और अंडर-रिकवरी से जुड़े ऐलान भी OMCs के लिए अहम रहेंगे।

कैपेक्स बढ़ने से Siemens, ABB और CG Power जैसे कैपिटल गुड्स शेयरों पर नजर रहेगी। वहीं, सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट्स और न्यूक्लियर रिएक्टर्स पर जोर BHEL के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Union Budget 2026: डेटा सेंटर फोकस में रहने की उम्मीद, इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top