
Stocks in Focus: ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs India ने कुछ भारतीय कंपनियों के शेयर खरीदे हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद यह कदम दिखाता है कि गोल्डमैन सैक्स मजबूत फंडामेंटल और लॉन्ग टर्म ग्रोथ क्षमता वाली कंपनियों को लेकर आश्वस्त है।
गोल्डमैन सैक्स जैसे संस्थागत निवेशकों की ऐसी नई हिस्सेदारी पर बाजार की खास नजर रहती है। क्योंकि इससे यह संकेत मिलता है कि किन सेक्टर्स और कंपनियों में आगे कमाई की संभावना देखी जा रही है।
आइए जानते हैं कि दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के दौरान Goldman Sachs India ने नई हिस्सेदारी ली है।
WeWork India Management Limited असल में ग्लोबल WeWork नेटवर्क की भारतीय इकाई है। कंपनी स्टार्टअप्स, बड़े कॉरपोरेट्स और फ्रीलांसर्स के लिए फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस, को-वर्किंग और कोलैबोरेटिव ऑफिस सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।
दिसंबर 2025 तिमाही में Goldman Sachs India Limited ने कंपनी में 1.50% की नई हिस्सेदारी ली। इस हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 117.9 करोड़ रुपये रही, जिसमें लगभग 20.28 लाख शेयर शामिल हैं।
WeWork India का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 0.53% की गिरावट के साथ 568 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 9.65% गिरा है। WeWork India का मार्केट कैप करीब 7.61 हजार करोड़ रुपये है।
Inox India Limited क्रायोजेनिक इक्विपमेंट सॉल्यूशंस में काम करती है। कंपनी इंडस्ट्रियल गैस, LNG स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इंस्टॉलेशन जैसी सेवाएं देती है। यह Inox Group की अहम कंपनी है और एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े सेक्टर्स में इसकी मजबूत मौजूदगी है।
दिसंबर 2025 तिमाही में Goldman Sachs India Limited ने Inox India में 2.2% की नई हिस्सेदारी ली। इस निवेश की कुल वैल्यू करीब 212.7 करोड़ रुपये रही और इसमें लगभग 19.58 लाख शेयर शामिल थे।
Inox India के शेयर शुक्रवार को 1.54% बढ़कर 1,117.50 रुपये पर बंद हुए। स्टॉक बीते 1 साल में 21.93% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 10.13 हजार करोड़ रुपये है।
Midwest Limited नेचुरल स्टोन प्रोसेसिंग की प्रमुख कंपनी है। यह खासतौर पर साउथ इंडिया से मिलने वाले प्रीमियम ग्रेनाइट, जैसे Black Galaxy, के लिए जानी जाती है। कंपनी माइनिंग, प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट के साथ-साथ प्रिसीजन टूल्स और क्वार्ट्ज सरफेस जैसे नए सेगमेंट्स में भी विस्तार कर रही है।
दिसंबर 2025 तिमाही में Goldman Sachs India Limited ने Midwest Limited में 2.90% की नई हिस्सेदारी ली। इस निवेश की कुल वैल्यू करीब 131.2 करोड़ रुपये रही और इसमें लगभग 10.35 लाख शेयर शामिल थे।
Midwest Limited के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.74% गिरकर 1,324 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में कंपनी ने करीब 16 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 4.79 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।