Stock view : SBI ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग दोनों में पैसा बनाने वाला शेयर,अगर आपके पास है तो बिल्कुल नहीं बेचें – stock view sbi is a stock that can make you money in both trading and investingif you own it definitely do not sell



SBI share price : आज के कारोबारी सत्र में SBI ने PSU बैंकों में जोश भरा है। शानदार नतीजों के बाद SBI 6.5 परसेंट दौड़ा है। आज ये शेयर निफ्टी का टॉप गेनर होने के साथ लाइफ हाई पर पहुंचा है। SBI का मार्केट कैप इंट्राडे में 10.5 लाख करोड़ रुपए के पार निकला है। SBI बैंकिंग का कोहिनूर बन कर उभरा है।

वैल्यूएशन में बहुत बड़ा डिस्काउंट

SBI ने इस अर्निंग्स सीजन के बेस्ट इन क्लास नतीजे पेश किए हैं। 17,540 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले बैंक का नेट मुनाफा 21,028 करोड़ रुपए रहा है। इसकी एसेट क्वालिटी भी ICICI बैंक और HDFC बैंक के बराबर आ गई है। SBI के नतीजे बेहद शानदार हैं और वैल्यूएशन में बहुत बड़ा डिस्काउंट है यानी SBI का शेयर बहुत सस्ता मिल रहा है। दूसरे बैंकिंग शेयरों से तुलना करें तो ICICI बैंक 3.1 गुना प्राइस-टू-बुक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, HDFC बैंक 2.8 गुना प्राइस-टू-बुक पर नजर रहा है। जबकि, SBI 1.75 गुना प्राइस-टू-बुक पर मिल रहा है।

SBI में अब क्या हो रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि कोई कारण नहीं है कि SBI इस डिस्काउंट पर ट्रेड करे। मजे की बात यह है कि SBI की सब्सिडियरीज हर सेगमेंट में लीडर हैं। SBI लाइफ और SBI म्यूचुअल फंड दोनों सेक्टर लीडर्स हैं। SBI पर पिछले हफ्ते भी हमने पॉजिटिव नजरिया लिया था। पहली बात यह कि अगर SBI है तो बिल्कुल नहीं बेचें और अगर नहीं है तो गैपअप के बाद भी लें। SBI ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग दोनों में पैसा बनाने वाला शेयर है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top