
Stock to Watch: मंगलवार, 6 जनवरी को शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट्स सामने आए हैं, जिनका असर शेयरों की चाल पर दिख सकता है। बैंकिंग, PSU, एनर्जी और कंज्यूमर सेक्टर से जुड़ी कंपनियां खास तौर पर चर्चा में रहेंगी। आइए जानते हैं उन 15 स्टॉक्स के बारे में, जो बाजार खुलते ही निवेशकों के रडार पर होंगे।
दिसंबर 2025 तिमाही के अंत में एक्सिस बैंक के ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 14.1 प्रतिशत बढ़कर ₹11.71 लाख करोड़ हो गए और तिमाही आधार पर इनमें 3.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। कुल डिपॉजिट 15 प्रतिशत सालाना बढ़कर ₹12.61 लाख करोड़ पहुंच गए। CASA डिपॉजिट 13.9 प्रतिशत YoY बढ़कर ₹4.93 लाख करोड़ रहा।
सरकारी कंपनी ONGC के आंध्र प्रदेश के मोरी फील्ड में वर्कओवर ऑपरेशन के दौरान गैस लीक की घटना सामने आई है। कंपनी ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर जोखिम बेहद सीमित है। कुआं आबादी से दूर है और साइट को सुरक्षित कर लिया गया है। क्राइसिस मैनेजमेंट टीमें तैनात हैं।
डाबर इंडिया ने बताया कि दिसंबर तिमाही में मांग में शुरुआती सुधार के संकेत मिले हैं। GST बदलाव और बेहतर कंज्यूमर सेंटिमेंट से ग्रामीण मांग मजबूत रही। होम और पर्सनल केयर में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। इंटरनेशनल बिजनेस में करीब डबल डिजिट ग्रोथ और कंसोलिडेटेड मुनाफा रेवेन्यू से तेज रहने का अनुमान है।
बैंक के नेट एडवांसेज सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर ₹4.80 लाख करोड़ हो गए। तिमाही आधार पर 3.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। औसत नेट एडवांसेज भी 16.2 प्रतिशत YoY बढ़कर ₹4.66 लाख करोड़ रहे।
दिग्गज रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Waaree Energies की सब्सिडियरी Waaree Energy Storage Solutions Pvt Ltd (WESSPL) ने बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी 20 GWh क्षमता की एडवांस लिथियम-आयन सेल और बैटरी पैक मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के लिए करीब ₹1,003 करोड़ की स्ट्रैटेजिक फंडिंग जुटाई है।
Steel Authority of India Ltd
सरकारी स्टील कंपनी SAIL ने दिसंबर 2025 में बिक्री के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया और सेल्स सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 2.1 मिलियन टन पहुंच गई। दिसंबर 2024 में बिक्री 1.5 मिलियन टन रही थी, जिसके मुकाबले यह अब तक का सबसे बेहतरीन दिसंबर प्रदर्शन है।
टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रेवेन्यू में 17 प्रतिशत सालाना बढ़त दर्ज की। यह ₹5,220 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹4,466 करोड़ था। दिसंबर 2025 को खत्म नौ महीनों में रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर ₹14,604 करोड़ पहुंच गया।
अदाणी ग्रुप की Adani Power को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कानूनी और वित्तीय राहत भरा फैसला मिला है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुंद्रा SEZ से देश के अन्य हिस्सों में भेजी गई बिजली पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगती। इसके साथ ही कंपनी को पहले जमा की गई कस्टम ड्यूटी की राशि वापस करने का भी निर्देश दिया गया है।
दिसंबर 2025 में अदाणी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस स्थिर रहा और कुल कार्गो हैंडलिंग सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 41.9 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) पहुंच गई। इस बढ़त में कंटेनर कार्गो की अहम भूमिका रही, जिसमें महीने के दौरान 18 प्रतिशत सालाना उछाल दर्ज हुआ।
रेमंड लाइफस्टाइल ने प्रसाद चाथुआर (Prasad Chathuar) को 5 जनवरी 2026 से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव सीनियर मैनेजमेंट में किए जा रहे बदलाव के तहत है। इसे आगामी बोर्ड मीटिंग में औपचारिक रूप से मंजूरी दी जाएगी।
IEX का दिसंबर 2025 में कुल बिजली ट्रेडिंग वॉल्यूम 2.8 प्रतिशत बढ़कर 11.44 बिलियन यूनिट रहा। डे-अहेड मार्केट वॉल्यूम में गिरावट आई, जबकि रियल-टाइम मार्केट वॉल्यूम 20.5 प्रतिशत उछला। टर्म-अहेड सेगमेंट में 87 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज हुई।
सरकारी कंपनी को करीब ₹134 करोड़ के नए घरेलू वर्क ऑर्डर मिले हैं। इनमें यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट और ओडिशा स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सिविल वर्क शामिल हैं।
FY26 की तीसरी तिमाही में सरकारी माइनिंग कंपनी ने 4.77 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया, जो किसी भी Q3 का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। अप्रैल-दिसंबर में कुल उत्पादन 6.8 प्रतिशत बढ़ा। बेहतर माइन प्लानिंग और ऑपरेशनल एक्जीक्यूशन से प्रदर्शन मजबूत रहा।
L&T फाइनेंस का तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में रिटेल डिस्बर्समेंट 49 प्रतिशत बढ़कर ₹22,690 करोड़ रहने का अनुमान है। रिटेल लोन बुक 21 प्रतिशत YoY बढ़कर ₹1.11 लाख करोड़ पहुंची। रिटेलाइजेशन 97 प्रतिशत पर स्थिर रहा।
Utkarsh Small Finance Bank
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रॉस लोन सालाना और तिमाही आधार पर घटकर ₹18,306 करोड़ रहे। डिपॉजिट सालाना बढ़े, लेकिन QoQ गिरावट दर्ज हुई। CASA डिपॉजिट में मजबूती से CASA रेशियो बढ़कर 21.9 प्रतिशत हो गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।