Stock Market Views: Make Or Break लेवल पर बाजार, आज क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति – stock market views market at make or break level what should be the investment strategy today



सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

निफ्टी अब वापस पुरानी रेंज के बीच में है। 25,700-25,750 को बचाना बहुत जरूरी है। 24,611 के स्तर से अक्टूबर से रैली शुरू हुई थी । 26,328 का का हमारा क्लोजिंग ऑल टाइम हाई रहा । इसका मतलब क्लोज टू क्लोज बेसिस पर 1717 अंकों की रैली हुई। उसका 33% retracement 25,755 पर आएगा और करीब 25,700 पर ही निफ्टी का 20 Week EMA भी है। और रेंज का निचला स्तर भी करीब यहीं पर है। यानी अगर इसके नीचे फिसले तो 25,470 और 25,250 का रास्ता खुलेगा। इस समय बाजार में पैसा बनाने से ज्यादा बचाने पर फोकस करें।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत है FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिला। कैश और फ्यूचर्स को मिलाकर FIIs ने करीब `12,000 Cr की बिकवाली की। FIIs ने एक ही दिन में 31,000 शॉर्ट्स जोड़े

भारतीय बाजार के इतिहास में FIIs शॉर्ट का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। आज US के सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ की वैधता पर फैसला आना है। बाजार मान रहा है कि US सुप्रीम कोर्ट टैरिफ को आंशिक रूप से खारिज कर देगा। उम्मीद है राष्ट्रपति ट्रंप फिर आएंगे और कहेंगे कि वो टैरिफ दोबारा लगाने के दूसरे तरीके खोज रहे हैं। टैरिफ लगाने के दूसरे रास्ते ज्यादा मुश्किल हैं, समय लग सकता है, कुछ राहत मिल सकती है?

US राजदूत सर्जियो गोर 12 जनवरी से भारत में होंगे। गोर की राष्ट्रपति ट्रंप तक सीधे पहुंच है, उम्मीद है कि इससे मुद्दे जल्द सुलझ सकते हैं। ब्रेंट 4.6% चढ़कर $62.69 पर पहुंचा । एक अच्छी खबर आज से Q3 नतीजों की भरमार होने वाली है। कम से कम हम कुछ घरेलू संकेतों पर फोकस कर पाएंगे। अगले हफ्ते 16 और 17 जनवरी से हमारे लिए निर्णायक नतीजे आएंगे।

बाजार: अब क्या करें?

निफ्टी oversold है और PCR अब 0.65 पर है। ज्यादातर 0.65 के PCR पर बाउंसबैक बनता है, लेकिन दिक्कत ये है कि बाजार काफी volatile है। इस समय डे ट्रेडिंग से थोड़ा ऊपर उठकर सोचें। सबसे पहली बात: ये मानें कि ये मार्केट अलग है। 2020-2024 वाली एक तरफ वाली बुल मार्केट अब नहीं है। इस बाजार में मौके हैं लेकिन धोखे भी हैं। 2020-2024 में फर्क नहीं पड़ता था आपने कौन सा शेयर लिया है। उस समय कोई भी शेयर लेने पर पैसा बन जाता था। अब मामला अलग है और अब लोग बुरी तरह फंसे हैं। इंडेक्स असली दर्द नहीं दिखा रहा है सबसे ज्यादा बेड़ा गर्क मिडकैप, स्मॉलकैप और IPO में हुआ है, लेकिन अगर आपने सही शेयर चुने हैं तो जबरदस्त पैसा भी बना है।

बाजार में फोकस करें सिर्फ और सिर्फ रिलेटिव स्ट्रेंथ पर है। जो शेयर इस बाजार में भी चले हैं वही रिकवरी को लीड करेंगे। जो शेयर निफ्टी के ऑल-टाइम हाई पर 40-50% नीचे हैं, वो और गिरेंगे।

पावर कंपनियां: अब आगे क्या?

कल की रॉयटर्स की खबर अगर सही हुई तो इसके बड़े मायने हैं। BHEL की पूरी रिकवरी चीन की कंपनियों के नहीं होने की वजह से हुई थी। 2007 में BHEL इंडेक्स का शेयर था और `400 का भाव था। 2020 तक शेयर `50 के नीचे आ गया था। 2020 में गलवान के बाद चीन की कंपनियों पर बैन लगा था और वहां से BHEL वापस 300 तक आ पाया। लेकिन अब अगर चीन की कंपनियों की वापसी हुई तो बड़ा नेगेटिव होगा।

निफ्टी पर रणनीति

अब हम निफ्टी में कोई बड़ा नजरिया नहीं ले रहे हैं। लोगों का पैसा जा रहा है, अनुमान लगाने का कोई फायदा नहीं। सिर्फ लेवल्स के हिसाब से देखें तो 25,700-25,750 सबसे अहम जोन है। 26100 के ऊपर ना निकलने तक किसी भी रैली पर संदेह बना रहेगा । दोनों तरफ की ट्रेड लें और सख्त स्टॉपलॉस और छोटे टार्गेट रखें। इस बाजार में 1:1 से ज्यादा के रिस्क:रिवॉर्ड की उम्मीद ना करें।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में अभी भी रिलेटिव स्ट्रेंथ है। 59,500 यानी 20 DEMA के जब तक ऊपर हैं तब तक ट्रेंड निगेटिव नहीं । लेकिन अगर 59,500 टूटे तो फिर बैंक निफ्टी कमजोर होगा। ऊपरी स्तरों में पहले 59,800 और फिर 60,000 पर रजिस्टेंस है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकता है भारतीय बाजार की चाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top