Stock market trend : बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी मूड, जानिए आज क्या हो कमाई की रणनीति – stock market trend market is in a buying mood for the third consecutive day find out what your trading strategy should be today



Market today : बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी दिख रही है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट की तेजी के साथ 26250 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी करीब 350 प्वांइट भागा है।वहीं मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी रौनक है। दोनों इंडेक्स 0.50 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं। दिसंबर में अच्छी बिक्री से ऑटो सेक्टर में तेजी है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है। मारुति और TVS मोटर लाइफ हाई पर दिख रहे हैं। वहीं हीरो मोटो का शेयर करीब 3 फीसजी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है।

ऑटो के बाद मेटल में सबसे ज्यादा चमक है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स इंडेक्स करीब एक फीदी मजबूत हुआ है। नाल्को और हिंडाल्को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पंहुच गए हैं। साथ ही डिफेंस, सरकारी और प्राइवेट बैंक में अच्छी तेजी है। वहीं एनर्जी, कैपिटल मार्केट और NBFCs भी चले हैं।

मर्जर की खबर से देवयानी का शेयर करीब 8 फीसदी दौड़ा है। शेयर स्वैप के जरिए सफायर फूड्स का देवयानी में मर्जर होगा। सफायर के शेयरहोल्डर्स को 100 शेयरों के बदले देवयानी के 177 शेयर मिलेंगे। उधर सफायर फूड्स करीब 3 फीसदी कमजोर हुआ है।

सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से ITC लगातार दूसरे दिन टूटा है। यह शेयर दो दिनों में करीब 15 परसेंट फिसल चुका है। एक फरवरी से सिगरेट पर 40% GST और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी के साथ NCCD (NATIONAL CALAMITY CONTINGENT DUTY) भी लगेगी। यह ड्यूटी सिगरेट कैटेगरी के हिसाब से लगती है।

बाजार पर टेक्निकल व्यू

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि शुक्रवार को भारतीय इक्विटी मार्केट फ्लैट से हल्के पॉजिटिव जोन में रह सकते हैं। नए साल की छुट्टी के बाद ट्रेडर लौट रहे हैं। कम पार्टिसिपेशन और मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के कारण बेंचमार्क नए ट्रिगर्स आने से पहले एक सीमित दायरे में रह सकते हैं। SGX निफ्टी के शुरुआती संकेत भी कुछ ऐसा ही कह रहे हैं। ज़्यादातर ग्लोबल मार्केट मज़बूत ट्रिगर की कमी के बीच सावधानी से ट्रेड कर रहे हैं।

टेक्निकल नज़रिए से, निफ्टी के अपने हालिया कंसोलिडेशन ज़ोन को बनाए रखने की उम्मीद है, जिसमें सपोर्ट 26,000–26,050 के आसपास और रेजिस्टेंस 26,250–26,300 के पास है। रेजिस्टेंस से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट निफ्टी के लिए 26,400–26,500 का रास्ता खोल सकता है,जबकि ऐसा न होने पर इंडेक्स रेंज-बाउंड रह सकता है।

इसी तरह, बैंक निफ्टी भी 59,400–59,500 के पास सपोर्ट और 59,900–60,000 पर रेजिस्टेंस के साथ एक टाइट ट्रेडिंग बैंड में बना हुआ है। 60,000 से ऊपर की एक मजबूत चाल आगे की तेज़ी को ट्रिगर कर सकती है।

इंडिया VIX (वोलैटिलिटी इंडेक्स) बहुत निचले स्तरों पर बना हुआ है, जो बाज़ार में डर कम होने और कम वोलैटिलिटी की उम्मीदों का संकेत है। हाल के डेटा और मार्केट सेटअप के अनुसार, वोलैटिलिटी इंडेक्स VIX 9.18 के पास सेटल हो गया है, जो मल्टी-सेशन और रिकॉर्ड क्लोजिंग लो के करीब है। ये में शांति का संकेत है। लेकिन इसके साथ ही ये प्रतिभागियों के बीच सीमित इंट्राडे उतार-चढ़ाव और आत्मसंतुष्टि का भी संकेत देता है। ऐसी कम वोलैटिलिटी रेंज-बाउंड और बाय-ऑन-डिप्स रणनीतियों को सपोर्ट करती है। लेकिन अगर सेंटिमेंट बदलता है तो ट्रेडर्स को अचानक होने वाले मूव्स के लिए भी सतर्क रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top