
Stock market : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्के दबाव के साथ 25700 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप फ्लैट नजर आ रहे हैं। वहीं स्मॉलकैप आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। मेटल शेयरों में जोरदार चमक दिख रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में एक फीसदी ऊपर करारोबार कर रहा है। 3 से 4 फीसदी उछलकर टाटा स्टील और हिंडाल्को निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। सरकारी, डिफेंस और कैपिटल मार्केट की कंपनियों में भी अच्छी रौनक है। लेकिन इ्ंफोसिस के नतीजों से पहले IT सेक्टर पर दबाव देखने को मिल रहा है। रियल्टी इंडेक्स भी नीचे दिख रहा है।
BCCL (भारत कोकिंग कोल) के IPO को जोरदार रिस्पॉन्स से कोल इंडिया का जोश हाई है। ये शेयर एक महीने में 14 फीसदी उछला है। भारत कोकिंग कोल का IPO 147 गुना से ज्यादा भरा है।
आज इंफोसिस के तीसरी तिमाही के नतीजे आएंगे, कंपनी का डॉलर रेवेन्यू फ्लैट रह सकता है। मार्जिन पर हल्का दबाव संभव है। वहीं वायदा में शामिल HDFC AMC और यूनियन बैंक के भी नतीजे आज ही आने वाले हैं।
आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के शॉर्ट टर्म में 25,450–26,000 की रेंज में रहने की उम्मीद है। इस रेंज के किसी भी तरफ निर्णायक ब्रेक से एक पक्का डायरेक्शनल मूव मिल सकता है। अगर इंडेक्स 25,600 (100-डे EMA) से नीचे जाता है तो 25,450 तक गिरावट संभव है। हालांकि, 25900 (50-डे EMA) से ऊपर एक मजबूत मूव साइकोलॉजिकल 26,000 ज़ोन का रास्ता खोल सकता है। वहीं, बैंक निफ्टी को 60,000–60,100 की ओर बढ़ने के लिए 59,800 से ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग देनी होगी। हालांकि, इस लेवल से नीचे बने रहने पर बैंकिंग इंडेक्स कंसोलिडेशन मोड में रह सकता है। इसके लिए 59,300–59,200 पर सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।