Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर – stock market today top 10 news market outlook for february 16 trends in the gift nifty



Stock Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत दिख रहे हैं। FIIs की कैश में करीब 7400 करोड़ की बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में 60 प्वाइंट की कमजोरी नजर आ रही है। एशिया भी मिलाजुला कारोबार रकप रहा है।, वहीं शुक्रवार को US INDICESमिले-जुले रहे थे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू

13 फरवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार दूसरे सेशन में गिरावट जारी रही थी। इस सेक्टर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच लगातार तीसरे सेशन में IT स्टॉक्स में भारी बिकवाली की वजह से यह गिरावट आई। इस हफ़्ते निफ्टी IT इंडेक्स 9 परसेंट गिरा,जो अप्रैल 2025 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25 परसेंट गिरकर 82,626.76 पर और निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 परसेंट गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ था।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 21.50 अंक यानी 0.08 परसेंट की कमजोरी के साथ 25,438 के आसपास कारोबार कर रहा है।

एशियन मार्केट

सोमवार को एशियाई शेयर हाल की भारी बढ़त के बाद कंसोलीडेशन के मूड में दिख रहे हैं। छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग कम हो रही है। जापान से आए खराब इकोनॉमिक डेटा ने तेज़ी से बढ़ते मार्केट की गर्मी कुछ कम कर दी है। गिफ्ट निफ्टी 21.50 अंक यानी 0.08 परसेंट की कमजोरी के साथ 25,438 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई में 0.07 परसेंट की कमजोरी दिख रही है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं, हैंगसेंग 0.35 फीसदी तेजी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार और कोस्पी आज बंद हैं। चीन के बाजार भी बंद हैं।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को S&P 500 इंडेक्स महंगाई के ठंडे डेटा की वजह से थोड़ा ऊपर बंद हुआ,लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चिंता की वजह से टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन सर्विसेज़ के बड़े शेयरों में गिरावट आने से नैस्डैक नीचे बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 48.95 अंक या 0.10% बढ़कर 49,500.93 पर, S&P 500 3.41 अंक या 0.05% बढ़कर 6,836.17 पर और नैस्डैक कंपोजिट 50.48 अंक या 0.22% गिरकर 22,546.67 पर बंद हुआ।

FII और DII फंड फ्लो

13 फरवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने ₹7395 करोड़ के इक्विटी बेचे,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹5553 करोड़ के इक्विटी खरीदे।



Source link

Scroll to Top