
Market News :भारतीय बाजारों के लिए आज अच्छे संकेत हैं। FIIs की कैश में लगातार तीसरे दिन खरीदारी हुई है। गिफ्ट निफ्टी में 60 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त दिख रही है। एशियाई बादार भी मजबूती दिखा रहे हैं। उधर कल अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। डाओ जोंस में हल्की बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन S&P और नैस्डैक में दबाव दिखा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
टाइटन के नतीजे अच्छे, मुनाफा 49% बढ़ा
तीसरी तिमाही में टाइटन ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 49 परसेंट का उछाल आया है। रेवेन्यू में 40 परसेंट की ग्रोथ रही है। मार्जिन में भी एक परसेंट की बढ़त हुई है। लेबर कोड के चलते 138 करोड़ का असर दिखा है।
आयशर और ग्रासिम के अच्छे नतीजे
आयशर मोटर्स ने उम्मीद से अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 21% तो रेवेन्यू 23% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। ग्रासिम के रिजल्ट भी अच्छे रहे हैं। रेवेन्यू 25% तो प्रॉफिट 26% से ज्यादा बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।
अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे अनुमान से अच्छे
अपोलो हॉस्टिपल के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। Q3 प्रॉफिट में 35 परसेंट की ग्रोथ रही है। आय में 17% का उछाल आया है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।
अनुमान के आसपास ब्रिटानिया के रिजल्ट, जुबिलेंट फूड्स का मुनाफा 65% बढ़ा
ब्रिटानिया के Q3 नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। मुनाफा 17% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं जुबिलेंट फूड्स के रिजल्ट अच्छे रहे हैं। प्रॉफिट में 65% का उछाल आया है। रेवेन्यू भी 13% से ज्यादा ऊपर रहा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।
BHEL का OFS आज खुलेगा, सरकार बेचेगी 5% तक हिस्सा
आज नॉन-रिटेल के लिए BHEL का OFFER FOR SALE खुलेगा। सरकार 5 परसेंट तक हिस्सेदारी बेचेगी। OFS का फ्लोर प्राइस 8% डिस्काउंट के साथ 254 रुपए प्रति शेयर है। उधर दूसरी तरफ कंपनी ने Bharat Coal Gasification & Chemicals से 2,800 Cr रुपए के ऑर्डर के लिए करार किया है।
MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बदलाव का एलान, AB कैपिटल और LTF शामिल, IRCTC बाहर
MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में AB कैपिटल और L&T FINANCE शामिल होंगे। वहीं IRCTC इंडेक्स से बाहर होगा। साथ ही AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का वेटेज बढ़ेगा। सभी बदलाव 27 फरवरी से लागू होंगे। वहीं MSCI Standard Index में भारत का वेटेज 14.1% पर कायम रहेगा।
M&M और अशोक लेलैंड के नतीजे आज, 32% बढ़ सकता है M&M का मुनाफा
ऑटो कंपनियों के लिए आज बड़ा दिन है। M&M और अशोक लेलैंड तीसरी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। M&M का मुनाफा 32% बढ़ सकता है। रेवेन्यू और EBITDA में भी 30% से ज्यादा का उछाल संभव ह। हालांकि मार्जिन फ्लैट रह सकते हैं। साथ ही डिवीज लैब और MFSL के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 10 फरवरी को लगातार तीसरे सेशन में अपनी खरीदारी जारी रखी, और 69 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे। घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) भी बाजार के सपोर्ट में रहे और उन्होंने 1,174 करोड़ रुपये से ज़्यादा के इक्विटी खरीदे।
अमेरिकी बाजार
मंगलवार को S&P 500 और नैस्डैक नीचे बंद हुए,जबकि डाओ लगातार तीसरे रिकॉर्ड पर बंद हुआ। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 52.27 अंक या 0.10%, बढ़कर 50,188.14 पर पहुंच गया। S&P 500 23.01 अंक या 0.33%, गिरकर 6,941.81 पर और नैस्डैक कंपोजिट 136.20 अंक या 0.59%, गिरकर 23,102.47 पर आ गया।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में बुधवार को अच्छी ओपनिंग देखने को मिली। ट्रेडर्स की नजर बुधवार को आने वाले US जॉब्स डेटा पर है। कमज़ोर रिटेल सेल्स ने इस बात को पक्का कर दिया है कि फेडरल रिजर्व इस साल के आखिर में इंटरेस्ट रेट्स में कटौती करेगा। इससे बाजारों के सपोर्ट मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 108 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। वहीं,निक्केई करीब 2.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.27 फीसदी की तेजी दिख रही है। ताइवान का बाजार 1.52 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं,कोस्पी में 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई कम्पोजिट 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ नजर आ रहा है।