
Market News : विदेशी संकेत आज बेहद खराब हैं। अमेरिका में टेक कंपनियों में भारी बिकवाली से ग्लोबल बाजार सहमे दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब डेढ़ सौ प्वाइंट नीचे है। साउथ कोरिया का बाजार 5 फीसदी तक टूटा है। अमेरिकी बाजारों में भी 1.5 फीसदी तक की गिरावट आई है। अमेजॉन खराब नतीजों के बाद 10 फीसदी टूटा है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
सोने-चांदी में गिरावट जारी
चांदी में हाहाकार जारी है। यह $70 के नीचे फिसल गई है। रिकॉर्ड हाई से इसका भाव आधा हो गया है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना भी $4800 के नीचे आ गया है।
टाटा मोटर्स PV: मुनाफे से घाटे में आई
तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स PV के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी को करीब 1470 Cr मुनाफे के मुकाबले 233 करोड़ का घाटा हुआ है। मार्जिन में भी करीब एक परसेंट का दबाव है। हालांकि रेवेन्यू में 26 परसेंट की ग्रोथ है। लेबर कोड के चलते 427 करोड़ का असर हुआ है।
भारती एयरटेल: मुनाफा घटा, आय बढ़ी
भारती एयरटेल के Q3 नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं। तिमाही आधार पर इसके मुनाफे में ढाई परसेंट की कमी आई है। हालांकि आय में साढ़े 3 परसेंट की बढ़त रही है। मार्जिन ग्रोथ फ्लैट रही है। वहीं ARPU 256 से बढ़कर 259 रुपए हो गया है। उधर भारती हेक्साकॉम के प्रॉफिट में 82 परसेंट का उछाल आया है।
टाटा स्टील के Q3 नतीजे आज
निफ्टी में आज टाटा स्टील के नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं वायदा में श्री सीमेंट, सीमेंस और क्रॉम्पटन कंज्यूमर समेत 5 कंपनियां रिजल्ट पेश करेंगी।
RBI मॉनेटरी पॉलिसी का एलान आज
आज सुबह 10 बजे RBI मॉनेटरी पॉलिसी का एलान होगा। पॉलिसी में दरें घटने की उम्मीद नहीं है।
FII और DII फंड फ्लो
5 फरवरी को, विदेशी संस्थागत निवेशक नेट सेलर बने रहे और उन्होंने ₹2,150 करोड़ के शेयर बेचे। इसके उलट,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार चौथे सेशन में खरीदारी जारी रखी और ₹1,100 करोड़ से ज़्यादा के शेयर खरीदे।
अमेरिकी बाजार
कल वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली दिखी। डाओ जोन्स 600 अंक टूट कर बंद हुआ। S&P 500 फिर 1% से ज्यादा गिरा। S&P 500 कुछ देर के लिए 100-DMA के नीचे गया। कल नैस्डेक भी 1.6% फिसल कर बंद हुआ। अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी 3-दिन की गिरावट देखने को मिला। Alphabet को छोड़कर करीब सभी टेक कंपनियों के शेयर टूटे।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 74.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 54,116.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.69 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.13 फीसदी गिरकर 31,760.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 26,541.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 4,083.27 के स्तर पर दिख रहा है।