Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर – stock market today top 10 news market outlook for january 20 trends in the gift nifty



Stock Market news : आज, 20 जनवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुले हैं। GIFT निफ्टी से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। यह बढ़त के साथ लगभग 25,605.50 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय शेयर बाज़ार ने हफ्ते की शुरुआत धीमी गति से की, निफ्टी इंट्राडे में 25,500 से नीचे गिर गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण कल बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग हुई। ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर बनी नई चिंताओं और मिले-जुले नतीजों ने सेंटिमेंट पर दबाव डाला। हालांकि, FMCG और ऑटो शेयरों में चुनिंदा खरीदारी से सपोर्ट मिला। इससे बेंचमार्क दिन के निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 324.17 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 83,246.18 पर और निफ्टी 108.85 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 25,585.50 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

डॉलर इंडेक्स

ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से यूरोपियन यूनियन को दी गई धमकियों के बाद सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में डॉलर एक हफ़्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गया, जिससे अमेरिकी स्टॉक और सरकारी बॉन्ड में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99.075 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियाई मुद्राएं मिली-जुली

वॉन में गिरावट आई है। मज़बूत डॉलर की मांग एक्सचेंज रेट को सपोर्ट दे रही है। येन डॉलर के मुकाबले थोड़ा ऊपर चढ़ा है और 0.2% बढ़कर 157.85 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड

मंगलवार को ग्लोबल बॉन्ड में बिकवाली के साथ-साथ ट्रेजरी बॉन्ड में भी बिकवाली हुई। ग्रीनलैंड से जुड़े अमेरिकी टैरिफ की वजह से बढ़ते ट्रेड टेंशन ने अमेरिकी एसेट्स की डिमांड को कम कर दिया। फिलहास 10-ईयर ट्रेडरी यील्ड 4.25 पर और 10-ईयर ट्रेडरी यील्ड 3.58 के लेवल पर दिख रही है।

अमेरिकी बाजार

मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के कारण सोमवार को अमेरिकी इक्विटी मार्केट बंद थे।

एशियाई बाजार

एशिया-पैसिफिक मार्केट में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के लॉन्ग-डेटेड सरकारी बॉन्ड यील्ड नए हाई पर पहुंच गए है। इसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। इन्वेस्टर्स ग्रीनलैंड से जुड़े अमेरिका के नए टैरिफ खतरों पर भी नजर रखे हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 10 फीसदी की तेजी में है। वहीं, निक्केई 0.96 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त है। हैंगसेंग में भी 0.04 फीसदी की हल्की तेजी नजर आ रही है। ताइवान के बाजार में 0.12 फीसदी और कोस्पी में 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। हालांकि, शांघाई कंपोजिट 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 19 जनवरी को लगातार 10वें सेशन में बिकवाली जारी रखी और लगभग 3,262 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगभग 4,234 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ नेट खरीदार बने रहे।



Source link

Scroll to Top