
Stock Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत दिख रहे हैं। FIIs की कैश में 4300 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी 150 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया में भी दबाव है। डाओ फ्यूचर्स में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को US इंडेक्सों में हल्का दबाव देखने को मिला था। आज अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रहेगी। उधर टैरिफ पर अनिश्चतता बढ़ने से सोना और चांदी नए शिखर पर दिख रहे हैं। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
अनुमान से ज्यादा HDFC BANK का Q3 मुनाफा, ICICI बैंक का मुनाफा 4% घटा
तीसरी तिमाही में HDFC BANK का मुनाफा अनुमान से ज्यादा साढ़े 11 परसेंट बढ़ा है। ब्याज से कमाई उम्मीद से कम सिर्फ 6 परसेंट बढ़ी है। उधर, अधिक प्रोविजनिंग के चलते ICICI बैंक का मुनाफा 4 परसेंट घटा है। लेकिन NET INTEREST INCOME में 7.7% की बढ़ोतरी हुई है। संदीप बख्शी बैंक के MD & CEO बने रहेंगे , बोर्ड से उनको 2 साल के लिए विस्तार मिला है।
ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर लगाया 10% टैरिफ
डोनाल्ड ट्रंप ने एक फरवरी से डेनमार्क, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाने का एलान किया है। इनको ग्रीनलैंड प्लान का विरोध करने की सजा मिली है। जून तक टैरिफ 25 परसेंट तक बढ़ सकता है।
RIL के शानदार Q3 नतीजे
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। तीसरी तिमाही में RIL का कंसोलिडिटेड एबिटा 7 तिमाही के उच्चतम स्तर पर रहा है। O2C कारोबार में अच्छा मार्जिन प्रदर्शन देखने को मिला है। जियो के ARPU में अनुमान से बेहतर सुधार हुआ है। RIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा FY26 के दौरान सभी सेक्टर्स में मजबूती दिखी है।
अमेरिकी बाजार
लंबे वीकेंड से पहले शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में US स्टॉक लगभग फ्लैट बंद हुए। चौथी तिमाही के नतीजों का सीज़न शुरू होने के साथ ही तीनों प्रमुख इंडेक्स में इस हफ़्ते गिरावट दर्ज की गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 83.11 अंक, यानी 0.17% गिरकर 49,359.33 पर आ गया, S&P 500 में 4.46 अंक, यानी 0.06% की गिरावट आई और यह 6,940.01 पर बंद हुआ और नैस्डैक कम्पोजिट 14.63 अंक, यानी 0.06% गिरकर 23,515.39 पर बंद हुआ। इस हफ़्ते, S&P 500 में 0.38% की गिरावट आई, नैस्डैक 0.66% गिरा, और डॉव में 0.29% की गिरावट आई।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 143.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 53,360.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.44 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.67 फीसदी गिरकर 26,666.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 26,661.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 4,107.84 के स्तर पर दिख रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 16 जनवरी को लगभग 4,346 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग 3,935 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।