Stock market news: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के Q3 पोर्टफोलियो में हुआ बदलाव, 11 स्टॉक हुए बाहर, 3 नए स्टॉक जुड़े – stock market news veteran investor mukul agrawals q3 portfolio sees changes 11 stocks removed 3 new stocks added



Mukul Agrawal’s Q3 portfolio : जाने-माने इन्वेस्टर मुकुल अग्रवाल और उनकी पत्नी ने दिसंबर 2025 तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया। इसके तहत 11 कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से उनके नाम गायब हो गए हैं, तीन नए स्टॉक जोड़े गए और चार मौजूदा होल्डिंग्स में उनका निवेश बढ़ाया गया है।दिसंबर 2025 तिमाही तक, इस कपल के पास 63 शेयरों में हिस्सेदारी थी। इनकी कुल वैल्यू लगभग 6,430 करोड़ रुपये थी। जबकि सितंबर 2025 तिमाही के आखिर में उनके पास 72 शेयर थे जिनकी वैल्यू 6,753 करोड़ रुपये थी।

इस तिमाही में,अग्रवाल ने अपने पोर्टफोलियो में तीन नए स्टॉक जोड़े हैं। इनमें KDDL शामिल है,जिसमें उन्होंने लगभग 105 करोड़ रुपये में 3.44 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी हैं। इसके बाद HCC और सुंदीप फार्मा हैं,जिनमें उन्होंने लगभग 84 करोड़ रुपये और 91 करोड़ रुपये में 1.68 प्रतिशत और 1.33 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

इसके साथ ही अग्रवाल परिवार ने चार मौजूदा शेयरों ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल,एनआर अग्रवाल इंडस्ट्रीज,नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और विक्रम इंजीनियरिंग में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके अलावा, इस कपल ने इन्फोबीन्स टेक्नोलॉजीज और पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज सहित दो शेयरों से आंशिक रूप से एग्जिट किया है।

इस बीच,इस तिमाही में 11 कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से उनके नाम गायब हो गए। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि उन्होंने इन स्टॉक्स से पूरी तरह एग्जिट कर लिया है या इनमें उनका हिस्सा एक प्रतिशत की डिस्क्लोजर लिमिट से नीचे चला गया है।

जिन स्टॉक्स में उनके नाम अब नहीं दिख रहे हैं,उनमें डिशमैन कार्बोजेन एमसिस,ज़ोटा हेल्थ केयर,C2C एडवांस्ड सिस्टम्स,कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स,ओसेल डिवाइसेस,सहस्रा इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस,सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज,सोलारियम ग्रीन एनर्जी, स्टेनली लाइफस्टाइल्स और थेजो इंजीनियरिंग एंड यूनिफाइड डेटा-टेक सॉल्यूशंस शामिल हैं।



Source link

Scroll to Top