Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे सपाट शुरुआत के संकेत,एशियाई बाज़ारों में तेजी – stock market live updates 02 january bse nse sensex nifty 50 today south indian bank hyundai motor hero motocorp tvs motor railtel aurobindo pharma time technoplast mcx share price



Market on Thursday : उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स,निफ्टी सपाट बंद

भारतीय इक्विटी इंडेक्स ने 2026 की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर की। FMCG और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बढ़त रही। हालांकि, दोपहर में प्रॉफिट बुकिंग के कारण शुरुआती बढ़त खत्म हो गई और मार्केट फ्लैट बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 32 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 85,188.60 पर और निफ्टी 16.95 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 26,146.55 पर बंद हुआ। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ।

कल के सेशन में मार्केट एक छोटी रेंज में ट्रेड हुआ। ऊपर खुला और 26,200 के लेवल के पास पहुंचा, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टि नहीं पाया। आखिर में सपाट बंद हुआ। निफ्टी के सबसे ज़्यादा बढ़ने वाले शेयरों में Eternal, NTPC, Bajaj Auto, Shriram Finance, Wipro शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में ITC, Bajaj Finance, Dr Reddy’s Labs, ONGC, Tata Consumer रहे।

सेक्टोरल मोर्चे पर, FMCG इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट आई, और फार्मा इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि ऑटो, IT, मेटल, पावर, टेलीकॉम, PSU बैंक 0.4-1.5 प्रतिशत ऊपर रहे।



Source link

Scroll to Top