
Stock Market LIVE Updates: नेटफ्लिक्स-वार्नर ब्रदर्स डील
नेटफ्लिक्स वार्नर ब्रदर्स को खरीदेगी। इस डील की एंटरप्राइज वैल्यू $82.7 बिलियन संभव है। वार्नर ब्रदर्स के शेयर होल्डर्स को $27.75/शेयर मिलेंगे। शेयर होल्डर्स को नेटफ्लिक्स के शेयर भी मिलेंगे। डील की रेगुलेटरी जांच भी होने की आशंका है। एलिजाबेथ वॉरेन ने एंटी-ट्रस्ट समीक्षा की मांग की है। एलिजाबेथ वॉरेन मैसाचुसेट्स की सीनेटर हैं। डील को रोका जाता है तो नेटफ्लिक्स ब्रेक-अप फीस देगा। नेटफ्लिक्स $5.8 बिलियन का ब्रेक-अप फीस देगा।
इस बीच नेटफ्लिक्स-वार्नर ब्रदर्स डील पर यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि डील पर नजर बनी हुई है। नेटफ्लिक्स का मार्केट शेयर काफी बड़ा। ये एक समस्या हो सकती है। फैसला लेने में मौजूद रहूंगा।
वहीं, अमेरिकी अधिकारी स्कॉट बेसेन्ट ने कहा है कि शटडाउन के बाद भी अर्थव्यवस्था मजबूत है। साल का अंत 3 फीसदी की GDP दर से होगा। अगले साल महंगाई दर तेजी से गिरेगी। 2020 के बाद बॉन्ड मार्केट सबसे मजबूत है।