
Hemisphere Properties: HEMISPHERE PROPERTIES याद है आपको। एक ऐसा स्टॉक जिसमें ना केवल निवेशकों का पैसा डूबा है , लेकिन समय की भी काफी बर्बादी हुई है। HEMISPHERE PROPERTIES यह एक ऐसी कंपनी है कि जो डीमर्जर के बाद लैंड स्पेशिफिक कंपनी बनी थी लेकिन अब अपने हाई से 50 फीसदी टूट चुका है जबकि 1 साल में इसमें 26 फीसदी की गिरावट आई है।
कंपनी के कारोबार पर नजर डालें तो सरकार के विनिवेश प्रोग्राम के तहत कंपनी का गठन हुआ। VSNL के लैंड एसेट्स को डीमर्जर के बाद कंपनी में ट्रांसफर किया गया । कंपनी के पास 740 एकड़ का लैंड पार्सल है और ज्यादातर लैंड पार्सल पुणे के आसपास इलाकों में देखने को मिलेंगे।
रेवेन्यू ने किया निराश
ई-ऑक्शन के लिए नहीं मिली कोई बोली
इस साल अक्तूबर में कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि पुणे में बोपखेल के एक लैंड बैंक का ई-ऑक्शन करेंगे लेकिन हैरानी के बात यह है कि कंपनी के ई-ऑक्शन के लिए कोई बोली नहीं आई। एक भी बिड ना मिलने के कारण निवेशकों का सेटीमेंट और भी ज्यादा खराब हुआ।
शेयर का परफॉर्मेंस
1 हफ्ते में यह शेयर 2.97 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 7.27 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 3 महीने में इसमें 23.44 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। जनवरी 2025 में अब तक स्टॉक ने 24.95 फीसदी की गिरावट दिखाई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।