Stock in Focus: 1 महीने में 18% उछला स्टॉक, अब मिला ₹275 करोड़ का ऑर्डर; शेयरों पर रहेगी नजर – why krystal integrated services stock is in focus after securing rs 275 crore municipal waste management order and sharp one month rally



Stock in Focus: क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड (Krystal Integrated Services Ltd) को वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (VVCMC) से म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तीन बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इन कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल वैल्यू करीब ₹275 करोड़ है। इनकी अवधि पांच साल की होगी। साथ ही, शुरुआत में तीन महीने का एक प्रिपरेटरी फेज भी शामिल रहेगा। यह पूरा काम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के तहत किया जाएगा।

इससे पहले मार्च 2025 में क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज को चेन्नई, त्रिवेंद्रम और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर अहम कॉन्ट्रैक्ट मिले थे। इन डील्स के बाद कंपनी की सिक्योरिटी, हाइजीन और फैसिलिटी मैनेजमेंट सेवाएं और मजबूत हुई थीं।

कचरा कलेक्शन से सफाई तक पूरी जिम्मेदारी

इन कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत Krystal Integrated को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कचरे का सेग्रीगेशन, ट्रांसपोर्टेशन का काम मिला है। साथ ही, सफाई और रिहायशी, कमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल और नोटिफाइड पब्लिक एरियाज की सफाई की जिम्मेदारी भी दी गई है। अलग-अलग किए गए कचरे को अधिकृत प्रोसेसिंग, ट्रीटमेंट और डिस्पोजल सेंटर तक पहुंचाया जाएगा।

Krystal Integrated ने बताया कि इन तीन वार्ड्स में काम को सुचारू, साफ-सुथरा और नियमों के मुताबिक चलाने के लिए विशेष मैनपावर, स्पेशलाइज्ड वाहन और आधुनिक मशीनों की तैनाती की जाएगी। पूरे ऑपरेशन में सेफ्टी और रेगुलेटरी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Krystal Integrated के CEO का बयान

Krystal Integrated के CEO और डायरेक्टर संजय दिघे ने कहा कि वसई-विरार म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से मिले ये कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के लिए एक अहम पड़ाव हैं। उनके मुताबिक, शहरी कचरा प्रबंधन एक जरूरी सार्वजनिक सेवा है, जिसमें अनुशासन, भरोसेमंद ऑपरेशंस और नियमों का पालन बेहद जरूरी होता है।

उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर लोगों से जुड़े म्युनिसिपल काम संभालने की कंपनी की क्षमता को दिखाते हैं और शहरों को ज्यादा साफ, स्वस्थ और टिकाऊ बनाने में मदद करेंगे। वसई-विरार इलाका महाराष्ट्र के सबसे तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्रों में से एक है। इससे यह साफ होता है कि शहरों की सफाई और शहरी सेवाओं के लिए अब प्रोफेशनल फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनियों पर निर्भरता बढ़ रही है।

Krystal Integrated की प्रोफाइल और शेयर का हाल

Krystal Integrated की नींव 2000 में पड़ी। मुंबई मुख्यालय वाली यह कंपनी देशभर में इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट, स्टाफिंग, पेरोल सॉल्यूशंस, सिक्योरिटी और कैटरिंग जैसी सेवाएं देती है। कंपनी सरकारी निकायों, एयरपोर्ट्स, शहरी स्थानीय निकायों और निजी संस्थानों के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशंस संभालती है।

12 जनवरी 2026 को NSE पर Krystal Integrated का शेयर 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ ₹615.20 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 18.49% चढ़ा है। हालांकि, बीते 1 साल में यह 4.52% नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 840 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top