
Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को ईस्ट कोस्ट रेलवेज से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह प्रोजेक्ट ओडिशा के Kantabanji में 200 वैगन की क्षमता वाली वैगन पीरियॉडिकल ओवरहॉलिंग (POH) वर्कशॉप स्थापित करने से जुड़ा है।
इस प्रोजेक्ट के तहत एक डेडिकेटेड वर्कशॉप बनाई जाएगी, जहां रेलवे वैगनों का नियमित पीरियॉडिकल ओवरहॉल किया जाएगा। रेलवे माल ढुलाई में संचालन क्षमता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे ओवरहॉलिंग वर्कशॉप बेहद अहम माने जाते हैं।
प्रोजेक्ट पूरा करने में कितना समय लगेगा
RVNL के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने की अवधि तय की गई है। इस दौरान पूरी सुविधा का निर्माण किया जाएगा और इसे ऑपरेशनल बनाया जाएगा।
डिस्क्लोजर के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 201.23 करोड़ रुपये है, जिसमें GST शामिल नहीं है। RVNL को यह कॉन्ट्रैक्ट एकमात्र बोलीदाता के रूप में मिला है और इसे घरेलू प्रोजेक्ट की कैटेगरी में रखा गया है।
कंपनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से उसकी ऑर्डर बुक और मजबूत होगी। साथ ही, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में RVNL की भूमिका और ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है।
RVNL क्या काम करती है
RVNL भारत सरकार की एक कंपनी है, जो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन का काम करती है। इसमें नई रेलवे लाइनें बिछाना, ट्रैक डबलिंग, गेज कन्वर्जन और रेलवे विद्युतीकरण जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
RVNL के शेयरों का हाल
RVNL का शेयर गुरुवार को NSE पर 4.16% की गिरावट 342.55 रुपये पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में स्टॉक 11.25% चढ़ा है। हालांकि, बीते 6 महीने में RVNL का शेयर 11.59% गिरा है। वहीं, 1 साल में यह 18.14% टूटा है।
हालांकि, पिछले 5 साल में RVNL के स्टॉक ने 927.67% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 71.46 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।