Stock in Focus: रिन्यूएबल कंपनी को ₹2035 करोड़ का बड़ा सोलर ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर – stock in focus renewable energy company gets rs 2035 crore solar order shares in spotlight



Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Vikran Engineering Limited ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसे Onix Renewables Limited से 600 मेगावॉट एसी सोलर पावर प्रोजेक्ट के विकास के लिए ₹2,035.26 करोड़ का बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है।

यह कॉन्ट्रैक्ट टर्नकी EPC (Engineering, Procurement and Construction) आधार पर दिया गया है। इसके तहत सोलर प्लांट्स का डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के अलग-अलग लोकेशंस पर लगाया जाएगा। ऑर्डर में सोलर पीवी मॉड्यूल्स और इन्वर्टर्स की सप्लाई भी शामिल है।

12 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

Vikran Engineering की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, इस सोलर प्रोजेक्ट को 12 महीने की अवधि में पूरा किया जाना है। ऑर्डर की कुल वैल्यू GST को छोड़कर ₹2,035.26 करोड़ है। वहीं, टैक्स सहित यह रकम करीब ₹2,216.4 करोड़ बैठती है।

Vikran Engineering ने साफ किया है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किसी भी तरह से रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की श्रेणी में नहीं आता। साथ ही, प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का ऑर्डर देने वाली कंपनी में कोई हित नहीं है।

Vikran Engineering के शेयर

इस बड़े ऑर्डर की घोषणा से पहले Vikran Engineering के शेयर NSE पर 3.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹86.65 पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में स्टॉक 17.31% का गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.24 हजार करोड़ रुपये है।

Vikran Engineering का बिजनेस मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित है। कंपनी सोलर पावर सेक्टर में EPC यानी डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग तक की एंड-टू-एंड सेवाएं देती है। Vikran Engineering बड़े ग्रिड-स्केल सोलर प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ मॉड्यूल्स, इन्वर्टर्स और बैलेंस ऑफ सिस्टम से जुड़े काम भी करती है।

इसके अलावा कंपनी रेलवे, सिविल कंस्ट्रक्शन और पावर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय रही है। सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के क्लाइंट्स के साथ काम करने का अनुभव होने की वजह से कंपनी की ऑर्डर बुक विविध बनी रहती है और रिन्यूएबल एनर्जी के बढ़ते फोकस से इसके बिजनेस को आगे सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top