Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को मिला ₹696 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक – kpi green energy bags rs 696 crore sjvn solar power project at khavda gujarat stock likely to stay in focus after major epc order



Stock in Focus: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर KPI Green Energy Ltd ने सरकारी पावर प्रोड्यूसर SJVN Ltd के साथ 200 मेगावॉट (AC) सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह प्रोजेक्ट गुजरात के GIPCL रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, खवडा में बनाया जाएगा। इस डील का कुल मूल्य ₹696.50 करोड़ है। यह KPI Green की यूटिलिटी-स्केल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की बढ़ती पोर्टफोलियो में एक अहम मील का पत्थर है।

प्रोजेक्ट की डिटेल्स और दायरा

इस समझौते के तहत KPI Green Energy पूरे प्रोजेक्ट के लिए जरूरी सभी प्लांट और उपकरणों की सप्लाई, निर्माण कार्य, इंश्योरेंस, टेस्टिंग और कमीशनिंग की जिम्मेदारी संभालेगी।

कंपनी प्रोजेक्ट के कमर्शियल ऑपरेशन डेट (COD) के बाद तीन साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) का काम भी करेगी, जिसमें स्पेयर्स और कंज्यूमेबल्स की सप्लाई शामिल होगी। यह प्रोजेक्ट तीन अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत लिया गया है- सप्लाई, EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) और O&M।

खवडा में KPI Green का बढ़ता विस्तार

इस नए प्रोजेक्ट के साथ KPI Green Energy की खवडा में कुल क्षमता 845 MWp (DC) से अधिक हो गई है। कंपनी ने कहा कि इससे वह भारत के सबसे अहम रिन्यूएबल एनर्जी हब्स में से एक में प्रमुख EPC सर्विस प्रोवाइडर के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी।

कंपनी के चेयरमैन ने क्या कहा

KPI Green Energy के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. फारुक जी. पटेल ने कहा, ‘हम SJVN के साथ 200 मेगावॉट के इस प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करके बेहद उत्साहित हैं। भारत सरकार की प्रमुख कंपनी के साथ यह समझौता KPI Green की विश्वसनीयता और बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने की हमारी क्षमता को दिखाता है।’

यह कॉन्ट्रैक्ट KPI Green Energy के लिए न केवल वित्तीय रूप से मजबूत सौदा है, बल्कि भारत की ग्रीन एनर्जी मिशन में उसकी भूमिका को भी और मजबूत करता है।

KPI Green Energy के शेयर

KPI Green Energy के शेयर शुक्रवार को 0.80% की गिरावट के साथ 468.25 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 7.14% बढ़ा है। 1 साल में 6.48% गिरावट आई। वहीं, इस साल यानी 2025 में KPI Green Energy 15.28% की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 9.23 हजार करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top