
Stock in Focus: डिफेंस कंपनी Astra Rafael Comsys Private Limited को इंडियन एयर फोर्स से 275.27 करोड़ रुपये (टैक्स सहित) का ऑर्डर मिला है। ये अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स और इजरायल की Rafael Advanced Defense Systems Ltd का जॉइंट वेंचर है। यह ऑर्डर विमानों में सॉफ्टवेयर के इंटीग्रेशन और इंस्टॉलेशन से जुड़ा हुआ है।
ऑर्डर में क्या-क्या शामिल है
इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत MiG-29 फाइटर जेट्स में सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR) का इंटीग्रेशन किया जाएगा। इसके साथ ही MiG-29 विमानों में नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशन (NCO) एप्लिकेशन भी इंस्टॉल की जाएगी।
इसके अलावा, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट LCA तेजस Mk-1A के लिए 24 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की सप्लाई भी इसी ऑर्डर का हिस्सा है।
कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
यह कॉन्ट्रैक्ट एक घरेलू रक्षा इकाई की ओर से दिया गया है और इसे 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। यानी अगले एक साल में यह पूरा प्रोजेक्ट एग्जीक्यूट किया जाएगा। कंपनी को इस ऑर्डर का एक हिस्सा अपने जॉइंट वेंचर Astra Rafael Comsys के जरिए मिलेगा।
Astra Microwave Products ने स्पष्ट किया है कि यह ऑर्डर किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है। कंपनी के मुताबिक, न तो प्रमोटर और न ही प्रमोटर ग्रुप की Indian Air Force में कोई दिलचस्पी या हिस्सेदारी है।
Astra Rafael के लिए क्यों अहम है यह डील
यह कॉन्ट्रैक्ट Astra Rafael Comsys के लिए एक बड़ा बूस्ट माना जा रहा है। यह भारत में डिफेंस सेक्टर में सॉफ्टवेयर डिफाइंड और नेटवर्क सेंट्रिक टेक्नोलॉजी को लेकर बढ़ते घरेलू सहयोग को भी दिखाता है।
इससे कंपनी का एयरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ा पोर्टफोलियो मजबूत होने की उम्मीद है, खासकर एवियोनिक्स इंटीग्रेशन और मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन सिस्टम्स के क्षेत्र में।
Astra Microwave के शेयरों का हाल
Astra Microwave Products के शेयर गुरुवार, 8 जनवरी को NSE पर 1.77% की तेजी के साथ 1,005.20 रुपये पर बंद हुए। 1 महीने में स्टॉक 14.19% बढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसने 27.58% का रिटर्न दिया है। इसने 5 साल में इसने 680.74% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। Astra Microwave का मार्केट कैप 9.54 हजार करोड़ रुपये है।