
Stock in Focus: सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) से नए ऑर्डर का लेटर ऑफ एक्सप्टेंस (LoA) मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह ऑर्डर करीब 2 लाख 10-kg के कंपोजिट LPG सिलेंडर की सप्लाई के लिए है।
कंपनी ने बताया कि यह एक रिपीट ऑर्डर है, जो टेंडर प्रक्रिया के तहत दिया गया है। Supreme Industries के अनुमान के मुताबिक, इस ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब ₹54 करोड़ है। यह कॉन्ट्रैक्ट LoA जारी होने की तारीख से छह महीने के लिए वैध रहेगा। BPCL जरूरत पड़ने पर इसे अगले छह महीने तक और बढ़ा सकता है। कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी की ओर से दिया गया है।
Supreme Industries के शेयर बुधवार को 0.69 प्रतिशत गिरकर ₹3,327.90 पर बंद हुए थे। पिछले 1 साल में स्टॉक 25.60% गिरा है। वहीं, 1 साल के दौरान यह 30.11% टूटा है। इसका मार्केट कैप 42.18 हजार करोड़ रुपये है।
CESC Limited की सब्सिडियरी कंपनी Purvah Green Power Private Limited ने बताया है कि उसे REMC Limited से नया ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट एक ओपन और कंपेटिटिव बिडिंग प्रक्रिया के तहत दिया गया है। इसके तहत ग्रिड से जुड़ी रिन्यूएबल एनर्जी पावर परियोजनाएं लगाई जाएंगी। इनमें स्टोरेज सिस्टम के साथ या बिना स्टोरेज दोनों विकल्प शामिल हैं।
इस प्रोजेक्ट के तहत 180 मेगावाट की राउंड-द-क्लॉक (RTC) यानी 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि प्रोजेक्ट के कमिशनिंग की तारीख से 25 साल तक रहेगी।
CESC Limited के शेयर 0.13% की मामूली गिरावट के साथ 168.12 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने से स्टॉक तकरीबन फ्लैट है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 8.35% की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 22.31 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।