Silver Touch Tech बांट रही है बोनस शेयर, स्प्लिट भी होगा स्टॉक; रिकॉर्ड डेट 6 मार्च – silver touch tech is giving bonus share stock will split too record date is on march 6



Silver Touch Technologies बोनस शेयर देने जा रही है। साथ ही स्टॉक छोटे टुकड़ों में टूटने भी वाला है। यानि कि स्प्लिट होने वाला है।

स्प्लिट के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला 1 शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूटेगा। बोनस इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा।

दोनों कॉरपोरेट एक्शंस के लिए रिकॉर्ड डेट 6 मार्च है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।

कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। स्प्लिट भी पहली बार हो रहा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

BSE पर Silver Touch Tech के शेयर की वर्तमान कीमत 1391.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.61 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 महीनों में 70 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में पैसा डबल कर चुका है।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में सिल्वर टच टेक का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 88 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 11 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 266.63 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 22.69 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।



Source link

Scroll to Top