Shriram Life Insurance में पूरा 14.72% हिस्सा बेचेगी Piramal Finance, शेयर में 3% की तेजी – piramal finance to sell entire stake in shriram life insurance company for rs 600 crore share jumps 3 percent



पिरामल फाइनेंस लिमिटेड, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SLIC) में अपनी पूरी 14.72% इक्विटी हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री 600 करोड़ रुपये में होगी। इसके लिए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट भी हो गया है। यह हिस्सेदारी बिक्री नॉन-कोर एसेट्स को कैश में बदलने की पिरामल फाइनेंस की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड (SEMM) को बिक्री करेगी।

यह ट्रांजेक्शन जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इस पर रेगुलेटरी अप्रूवल लिया जाना बाकी है, जिनमें इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) से मंजूरी भी शामिल है।

Piramal Finance बैलेंस शीट को मजबूत करने में इस्तेमाल करेगी पैसा

पिरामल फाइनेंस ने कहा है कि इस ट्रांजेक्शन से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल वह अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए करेगी। साथ ही यह भी संकेत दिया कि वह अपने बाकी नॉन-कोर एसेट्स को कैश में बदलने के अवसरों की तलाश करना करना जारी रखेगी। सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस), Sanlam Emerging Markets Pty Ltd के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी है। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका के फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप सैनलाम का हिस्सा हैं। पिरामल फाइनेंस ने साफ किया कि SEMM का उसके प्रमोटर ग्रुप से कोई नाता नहीं है और यह ट्रांजेक्शन कोई रिलेटेड-पार्टी डील नहीं है।

शेयर 3 प्रतिशत तक उछला

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी पिरामल फाइनेंस के शेयरों में 19 दिसंबर को दिन में लगभग 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 1580 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 35700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। नवंबर महीने में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1460 रुपये से बढ़ाकर 1790 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। रेटिंग ‘बाय’ पर बरकरार रखी थी।

पिरामल फाइनेंस में 7 नवंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 46.16 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 2,842.63 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 277.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।



Source link

Scroll to Top