Share Market Today: सेंसेक्स 324 अंक टूटा, निफ्टी 25600 के नीचे; निवेशकों के ₹2.5 लाख करोड़ साफ – share market today sensex falls 324 points nifty below 25600 investors lose rs 2 5 lakh crore in a day



Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 19 जनवरी को गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 324 अंक टूटकर 83,246 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 109 अंकर गिरकर 25,586 के स्तर पर बंद हुए। कई बड़ी कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने इस गिरावट में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और ग्लोबल मार्केट से नेगेटिव संकेतों के चलते निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ।

ब्रॉडर मार्केट भी लाल निशान में बंद हुए। खासतौर से स्मॉलकैप शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.24 फीसदी लुढ़क गया। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी गिरकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी 204 अंक टूटकर 59,891 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 में से 30 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। यह बताता है कि निवेशक अभी रिस्क सेंटीमेंट लेने से बच रहे हैं। अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स भी दबाव में रहे। FMCG और ऑटो को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

निवेशकों के ₹2.52 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 465.32 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 467.84 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडिगो (Indigo) के शेयरों में 3.97 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर 2.02 फीसदी से लेकर 2.85 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 3.04 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), इटरनल (Eternal), टाइटन (Titan) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 1.39 फीसदी से लेकर 2.26 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,483 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,483 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,229 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,072 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 182 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 97 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 438 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top