Share Market Rise: शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 450 अंकों की रिकवरी, ये हैं 3 बड़े कारण – share market rise today on 3 main reasons sensex jumps 450 points from day low nifty above 25500



Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 16 फरवरी को जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने शानदार रिकवरी की और सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 450 अंकों तक उछल गया। हालांकि इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक समय 349.81 अंक गिरकर 82,276.95 के स्तर तक चला गया। वहीं निफ्टी 98.4 अंक टूटकर 25,372.70 पर आ गया था।

हालांकि, इसके बाद बाजार में खरीदारी लौटी। सुबह 11 बजे के करीब, सेंकेक्स 130.53 अंक या 0.16% बढ़कर 82,757.29 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं निफ्टी भी संभलकर 51.80 अंक की बढ़त के साथ 25,521.95 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में आज की इस उठा-पटक के पीछे 3 बड़े कारण रहे-

1. वैल्यू बायिंग

शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने आज निचले स्तरों पर खरीदारी यानी वैल्यू बाइंग की। खासकर रियल्टी, फार्मा और FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इन सेक्टरों में आई मजबूती ने बाजार को सहारा दिया।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 1,048 अंकों की गिरावट के साथ 82,626 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 336.10 अंक टूटकर 25,471.10 पर बंद हुआ था। इस गिरावट के बाद निवेशक आज कई शेयरों पर निचले स्तरों पर मौके का फायदा उठाते हुए दिखे।

2. मिलेजुले ग्लोबल संकेत

एशियाई शेयर बाजारों में आज मिला-जुला रुख रहा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स करीब 0.4% चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स सपाट बंद हुआ। चीन और साउथ कोरिया के बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद रहे। वहीं, अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को मिले-जुले स्तर पर बंद हुए थे। इन ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव के रूप में दिखा।

3. रुपये में हल्की कमजोरी

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 1 पैसे गिरकर 90.67 पर आ गया। इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 90.63 पर खुला और कारोबार के दौरान फिसलकर 90.67 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी ने रुपये पर दबाव बनाया।

चार्ट्स से क्या मिल रहे संकेत?

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स के मुताबिक, मौजूदा मोमेंटम के चलते निफ्टी 25,270 से 25,215 के दायरे तक फिसल सकता है। हालांकि 25,450 के आसपास सपोर्ट मिलने पर बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रेंड में स्पष्ट बदलाव का संकेत तभी मिलेगा, जब निफ्टी 25,530 के ऊपर मजबूती से कारोबार करता हुआ दिखे।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top