Share Market: निफ्टी का 50 DEMA में सपोर्ट लेना क्या बाजार में लाएगा रिवर्सल,जानें क्यों होगी निफ्टी की क्लोजिंग पर बाजार की नजर – will nifty taking support at 50 dema lead to a market reversal learn why the market will be watching nifty closing



सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल पोर्टफोलियो निवेशकों को आखिर एक राहत मिली।कल बाजार में इंट्राडे में बड़ा रिवर्सल देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार रिकवरी दिखी। मिडकैप नीचे से 2% और स्मॉलकैप करीब-करीब 3% रिकवर हुआ। सुबह 1:5 वाला एडवांस-डिक्लाइन क्लोजिंग तक लगभग 2:1 हो गया । निफ्टी भले ही 26,000 पर हो, मिडकैप्स 24,000 पर हैं। और स्मॉलकैप तो शायद 22,000 या 23,000 के आसपास ही हैं। निफ्टी की जहां तक बात है, कल का निचला स्तर बहुत अहम है। कल हमने रैली का 61.8% retracement और 50 DEMA पर सपोर्ट लिया। और अब कल का लो सबसे अहम है, वो टूटा तो बड़ा निगेटिव होगा। अगले 2 दिन बहुत अहम हैं, फेड का फैसला और ट्रेड डील पर चर्चा होनी है। ऐसे में बहुत ज्यादा जोखिम लेने की जरूरत नहीं है बस इंट्राडे ही रहो, पोजिशनल नजरिया अब हम कल शाम को लेंगे।

बाजार: आज के संकेत

US फेड का फैसला आज रात को आएगा, hawkish 25 bps कट की उम्मीद है। अगले संभावित फेड चेयरमैन केविन हैसेट का बयान- 25 bps से ज्यादा कटौती की खूब गुंजाइश है। आज से दो दिन की ट्रेड डील पर बातचीत शुरू होगी। भारत के अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस में भारी गिरावट आई। अप्रैल के $3.17 bn से गिरकर अक्टूबर में $1.45 bn रह गया है। भारत ने रूस से क्रूड इंपोर्ट घटाया है और US से क्रूड इंपोर्ट बढ़ाया है, लेकिन अगले 2 दिनों में कोई बड़ा फैसला आने की उम्मीद नहीं है और अब आप ट्रेड डील की उम्मीद में कोई ट्रेड नहीं ले सकते। वो जब होगी तब होगी, तब ही उसके हिसाब से रणनीति बनाएंगे। कल की रिकवरी के बावजूद निफ्टी ने lower low और lower high बनाया और अब लगातार दो दिन से lower low और lower high बना रहा है ।

और अगर गिफ्ट निफ्टी सही पड़ा तो कल के हाई से हम करीब 150 अंक नीचे खुलेंगे। ऐसे में कल का निचला स्तर बचाना बहुत अहम हो जाएगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

सबसे पहली बात है कि मिड और स्मॉल कैप में बहुत सतर्क रहें। लगातार CNBC-आवाज़ ने आपको मिड और स्मॉल कैप में चेतावनी दी थी। मिड और स्मॉल कैप जब गिरते हैं तो ऐसे ही गिरते हैं। लार्ज कैप में अंतत: रिकवरी आ ही जाती है, लेकिन मिड और स्मॉल कैप में कई बार आपके भाव नहीं आते। IPOs VS इस बाजार का सबसे ज्यादा बेड़ा गर्क किया । खराब IPOs और उनके चियरलीडर्स ने पूरे बाजार का सेंटिमेंट बिगाड़ा और अब ज्यादातर फैंसी IPOs 40-60% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। अगली रैली में अपनी फंसी हुई पोजिशन से बाहर निकलें। जरूरी नहीं है कि आपको रिकवरी वहीं करनी है जहां आप फंसे हों। लॉस बुक करके अच्छे शेयरों में आएं, ये बेहतर रणनीति होगी। 2026 का साल लार्ज कैप की outperformance वाला हो सकता है । बैंक्स, ऑटो और NBFCs अभी भी बेहतर सेक्टर हैं। चुनिंदा IT और फार्मा भी पॉजिटिव रह सकते हैं।

इंडिगो: अब क्या?

कल हमने नजरिया लिया था कि अब शॉर्ट ट्रेड से बाहर निकल जाएं। 3-4 दिन में शॉर्ट ट्रेड ने बहुत अच्छा मुनाफा कमा कर दिया है, लेकिन अभी पोर्टफोलियो में दोबारा एंट्री करने की कोई जल्दबाजी न करें। अगले 3-4 महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रह सकते हैं। अगर आप रिस्क ले सकते हैं तो SIP की रणनीति रख सकते हैं। क्योंकि ऐसा तो है नहीं कि इंडिगो बंद हो रही है। अब भी ये देश की अकेली मुनाफा कमाने वाली एयरलाइन है, लेकिन हां, सरकार कुछ कड़े कदम जरूर उठाएगी। मुनाफे और वैल्युएशन पर थोड़ा असर जरूर पड़ेगा। ट्रेडर्स को बीच-बीच में दोबारा शॉर्ट करने के भी मौके भी मिलेंगे। लेकिन जो बड़ी वाली शॉर्ट ट्रेड थी, वो पूरी तरह पूरी हो चुकी है।

25,900 फेल होने पर निफ्टी बेचे

पहला सपोर्ट 25,700-25,750 (कल का निचला स्तर, 50 DEMA) पर है जबकि 25,700 के नीचे 25,500 तक कोई बड़ा सपोर्ट नहीं है। पहला रजिस्टेंस 25,850-25,900 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,900-25,950 पर है। 25,700-25,750 बचा तो खरीदें, सख्त SL- 25,650 पर लगाए। 25,900 फेल होने पर बेचें, SL- 25,950 पर रखें। दोनों ट्रेड सख्ती से सिर्फ इंट्राडे के लिए हैं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी ने कल एकदम लक्ष्मण रेखा जोन से रैली दी। 58,700-58,800 बैंक निफ्टी की लक्ष्मण रेखा है। अगर रिकवरी आती है तो बैंक निफ्टी शायद फिर से लीड करे । 59,000 बचा तो खरीदें, SL- 58,800 पर लगाए। फिलहाल बैंक निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top