Sensex-Nifty Fall: नए साल के पहले दिन पांच वजहों से मार्केट धड़ाम, इंट्रा-डे हाई से 338 प्वाइंट्स टूट गया सेंसेक्स – why market fall sensex slips over 300 points from day high nifty below 26150 in first session of 2026 know 5 key reasons behind market decline



Why Market Fall: पिछले साल 2025 में सेंसेक्स (Sensex) 7,081.59 प्वाइंट्स यानी 9% तो एक और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty) भी 2,484.8 प्वाइंट्स यानी 10.5% मजबूत हुआ था। अब इस साल 2026 की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई लेकिन नए साल के पहले कारोबारी दिन इंट्रा-डे हाई से पांच अहम वजहों से सेंसेक्स और निफ्टी इंट्रा-डे हाई से फिसल गए। सेंसेक्स दिन के हाई से 200 प्वाइंट्स गिर गया तो निफ्टी भी टूटकर 26,150 के नीचे आ गया। फिलहाल सेंसेक्स 43.60 प्वाइंट्स यानी 0.05% की बढ़त के साथ 85,264.20 तो निफ्टी भी 0.10% यानी 25.80 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 26,155.40 पर है।

निफ्टी 50 आज इंट्रा-डे में 26,197.55 तक गया था और आज टूटकर यह 26,113.40 तक आ गया था। वहीं सेंसेक्स की बात करें तो आज इंट्रा-डे में 85,451.70 के हाई तक पहुंचा था, जिससे यह 332.88 प्वाइंट्स फिसलकर 85,118.82 तक आ गया था।

Why Market Fall: इन पांच वजहों से मार्केट धड़ाम

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

बुधवार को FIIs (फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) ने बुधवार को ₹3,597.38 करोड़ के शेयर बेचे और यह लगातार सातवां कारोबारी दिन रहा, जब विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की। दिसंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने खरीदारी से अधिक बिकवाली की और उन्होंने ₹34,349.62 करोड़ की नेट सेलिंग की।

हल्का ट्रेडिंग वॉल्यूम

मार्केट के ट्रेडिंग वॉल्यूम की सुस्ती भी झेलनी पड़ रही है। अमेरिका, यूरोप और कुछ एशियाई बाजारों में नए साल के मौके पर छुट्टी के चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम कम है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि दुनिया के कई बाजारों में छुट्टियों के चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम फीका रह सकता है।

मुनाफावसूली

आज फार्मा और एफएमसीजी स्टॉक्स में मुनाफावसूली का तगड़ा दबाव दिखा। सरकार ने सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लगाई तो तंबाकू कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। आईटीसी के शेयर 6% से अधिक टूट गए और गॉडफ्रे फिलिप्स तो 10% फिसल गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि इक्विटी बेंचमार्क्स के साइडवेज बने रहने के आसार हैं क्योंकि दुनिया के कई बाजारों में नए साल के मौके पर छुट्टियां हैं तो ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी कम है। उनका कहना है कि नियर टर्म में कंपनियों के तिमाही नतीजे, भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी सौदे और यूनियन बजट से बाजार की चाल तय होगी।

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी

आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है जोकि इस साल 2026 की पहली वीकली डेरिवेटिव्स एक्सपायरी है। एक्सपायरी के दिन ट्रेडर्स को अपनी पोजिशन स्क्वेयर ऑफ करनी होती है या रोल ओवर, जिसके चलते इंट्रा-डे में तेज उठा-पटक दिखने के आसार होते हैं।

रुपये की कमजोरी

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 11 पैसे कमजोर होकर ₹89.99 पर आ गया। इस पर विदेशी निवेश के लगातार बाहर जाने के चलते दबाव बना। आज रुपया 89.94 के भाव पर खुला था और इसमें आगे भी दबाव बना रहा।

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि एक कारोबारी दिन पहले 26,027 के ऊपर की बढ़त ने इसमें तेजी का संकेत दिया था और फिर मॉर्निंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न से इसमें आगे भी बढ़त के संकेत मिले। हालांकि आज कई फैक्टर्स ने मिलकर इस पर दबाव बनाया और आज के इंट्रा-डे हाई से यह फिसल गया। जेम्स का मानना है कि 26,100 के आस-पास गिरावट का दबाव दिख सकता है लेकिन अपसाइड यह 26,300 या इससे ऊपर तक पहुंच सकता है।

RBL Bank को झटका, RBI और सरकार ने नहीं मानी बात तो टूटे शेयर

ITC Shares: ‘महंगे’ सिगरेट की आंच में झुलसा शेयर, टूटकर आया 33 महीने के निचले स्तर पर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top