
Sensex-Nifty Closes Red: शुक्रवार को आरबीआई की मौद्रिक नीतियों के ऐलान के एक दिन पहले आज मार्केट में सतर्कता का रुझान दिखा। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल भी दिखी। सेक्टरवाइज बात करें तो मेटल शेयरों में सबसे अधिक दबाव दिखा जिसका निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक टूट गया। पीएसयू बैंक और हेल्थकेयर ने मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश तो की लेकिन इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से भी कम तेजी रही और बाकी किसी सेक्टर से खास रिस्पांस भी नहीं मिला। इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2.62 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत ₹2.62 लाख करोड़ कम हुई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 503.76 प्वाइंट्स यानी 0.60% की गिरावट के साथ 83,313.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 133.20 प्वाइंट्स यानी 0.52% की फिसलन के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ है।
निवेशकों की दौलत में ₹2.62 लाख करोड़ की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 04 फरवरी 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,69,16,207.26 करोड़ था। आज यानी 05 फरवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,66,52,710.72 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹262,010.31 करोड़ घट गई है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।