Sensex-Nifty दो दिनों की गिरावट के बाद ग्रीन, लेकिन निवेशकों ने गंवाए ₹46 हजार करोड़ – stock market sensex nifty closes green investors losses smallcap midcap infosys tech mahindra hcltech top gainers zomato perent eternal asian paints maruti top losers on sensex



Sensex-Nifty Closes Red: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। हालांकि मार्केट आज दिन भर ग्रीन जोन में बना रहा। इसके बावजूद ओवरऑल निवेशकों की दौलत में हल्की गिरावट आई है। अच्छे वैश्विक संकेतों और अमेरिका-ईरान टेंशन कम होने से मार्केट में आज खरीदारी का मूड दिखा। सेक्टरवाइज बात करें तो फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट ने मार्केट को नीचे लाने की कोशिश और इनके निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक गिरावट आई। हालांकि आईटी और पीएसयू बैंकों के शेयरों ने जलवा दिखाया और मार्केट को ग्रीन बनाए रखा। निफ्टी आईटी में आज 1% तो निफ्टी पीएसयू बैंक में 3% से अधिक बढ़त रही।

मार्केट की इस तनातनी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹46 हजार करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹46 हजार करोड़ कम हो गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स का 12 शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुआ तो निफ्टी 50 के 22 शेयरों में तेजी रही।

निवेशकों की दौलत में ₹45 हजार करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 14 जनवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,18,729.20 करोड़ था। आज यानी 15 जनवरी 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,67,72,814.13 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि आज निवेशकों की दौलत ₹45,915.07 करोड़ घटी है।



Source link

Scroll to Top