
Sensex-Nifty Closes Red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी तेज उठा-पटक रही। हालांकि ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप की पूरी टैरिफ पॉलिसी को लेकर फैसले से पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का दबाव बना रहा। पीएसयू बैंक और मेटल स्टॉक्स ने मार्केट को संभालने की कोशिश तो की लेकिन आईटी शेयरों ने मार्केट को खींचने की कोशिश की। पीएसयू बैंक और मेटल स्टॉक्स के निफ्टी इंडेक्स आज 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए तो निफ्टी आईटी आज 1% से अधिक कमजोर हुआ है।
वहीं ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान दिखा। मार्केट की इस तनातनी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹38 हजार करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹38 हजार करोड़ बढ़ गई। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 244.98 प्वाइंट्स यानी 0.29% की फिसलन के साथ 83,382.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.70 प्वाइंट्स यानी 0.26% की गिरावट के साथ 25,665.60 पर बंद हुआ है।
निवेशकों की दौलत में ₹38 हजार करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 13 जनवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,67,79,972.28 करोड़ था। आज यानी 14 जनवरी 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,68,18,729.20 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि मार्केट में आज की हाहाकार के बीच निवेशकों की दौलत ₹38,756.92 करोड़ बढ़ी है।
Sensex के 12 ही शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा स्टील, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, टीसीएस और मारुति आज सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
15 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4344 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2017 शेयर मजबूत हुए तो 2150 में गिरावट रही जबकि 177 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 88 शेयर एक साल के हाई और 222 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।