RVNL Q3 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹323 का प्रॉफिट, डिविडेंड का ऐलान; शेयरों पर रहेगी नजर – rvnl q3 results psu rail company profit at 323 crore dividend announced shares down from record high



RVNL Q3 Results: सरकारी रेल कंपनी Rail Vikas Nigam Ltd. (RVNL) ने गुरुवार 5 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कुल मिलाकर नतीजे पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कमजोर नजर आए, खासकर मार्जिन और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के मोर्चे पर।

नेट प्रॉफिट में मामूली बढ़त

कंपनी ने दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹323 करोड़ दर्ज किया। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹311 करोड़ के मुकाबले 3.7 प्रतिशत की मामूली बढ़त है।

दिसंबर तिमाही में RVNL का रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत बढ़कर ₹4,684 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹4,567 करोड़ था। रेवेन्यू ग्रोथ सीमित रहने से कंपनी की टॉपलाइन पर दबाव दिखा।

EBITDA और मार्जिन में गिरावट

दिसंबर तिमाही में RVNL का EBITDA सालाना आधार पर 8 प्रतिशत घटकर ₹220.8 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में EBITDA ₹239.4 करोड़ था, जिससे ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस कमजोर दिखी।

EBITDA मार्जिन भी सालाना आधार पर 50 बेसिस पॉइंट घटकर 4.7 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 5.2 प्रतिशत था। इससे साफ है कि लागत दबाव और सीमित रेवेन्यू ग्रोथ ने मार्जिन पर असर डाला।

डिविडेंड और शेयरहोल्डिंग पैटर्न

RVNL के बोर्ड ने ₹1 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 11 फरवरी तय की गई है।

दिसंबर तिमाही के अंत में सरकार की RVNL में हिस्सेदारी 72.84 प्रतिशत रही। कंपनी में 21.8 लाख से ज्यादा रिटेल शेयरहोल्डर्स हैं, यानी वे निवेशक जिनकी अधिकृत शेयर पूंजी ₹2 लाख तक है। इन रिटेल निवेशकों की कुल हिस्सेदारी 13.85 प्रतिशत है।

शेयर प्राइस पर दबाव बरकरार

RVNL का शेयर गुरुवार को 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹316.7 पर बंद हुआ। यह स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई ₹647 से 50 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है। यह उच्च स्तर अगस्त 2024 में बना था। पिछले 1 महीने में स्टॉक 12.30% टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 22.08% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। इस सरकारी कंपनी का मार्केट कैप घटकर 66.06 हजार करोड़ पर आ गया है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top