RIL Shares: रिलायंस का शेयर जाएगा ₹1,800 के पार! CLSA ने कहा- इस बड़े ट्रिगर पर निवेशक रखें नजर – reliance industries share price target raised to rs 1800 by clsa on this major event



RIL Share Price: ब्रोकरेज फर्म CLSA ने बुधवार 21 जनवरी को जारी एक रिपोर्ट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का टारगेट प्राइस इजाफा किया। ब्रोकरेज का मानना है कि रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर 1800 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 29 प्रतिशत की संभावित तेजी का अनुमान है। इसके साथ ही CLSA आठवां ब्रोकरेज हाउस बन गया है, जिसने रिलायंस के शेयर को 1,800 रुपये या उससे ज्यादा का टारगेट प्राइस दिया है।

CLSA की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब रिलायंस अपने रिकॉर्ड हाई से फिसल चुका है और निवेशक आगे के बड़े ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं।

Jio की संभावित लिस्टिंग बन सकती है बड़ा इवेंट

CLSA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2026 के मध्य तक जियो की लिस्टिंग रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए इस साल का सबसे बड़ा वैल्यू-अनलॉकिंग इवेंट साबित हो सकता है। ब्रोकरेज ने रिलायंस के टेलीकॉम कारोबार रिलायंस जियो को ग्लोबल प्रतिस्पर्धियों की तुलना में प्रीमियम वैल्यू दी है।

CLSA ने मार्च 2027 के लिए जियो का एंटरप्राइज वैल्यू 161 अरब डॉलर और मार्च 2028 के लिए 190 अरब डॉलर आंका है। ब्रोकरेज ने कहा कि उसने Jio को ग्लोबल टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले 15% प्रीमियम दिया है, क्योंकि तुलना के लिए उसने फ्री कैश फ्लो (FCF) को प्राथमिक मीट्रिक माना है।

न्यू एनर्जी और रिटेल बिजनेस में कटौती

हालांकि CLSA ने कुछ सेगमेंट्स के वैल्यूएशन में कटौती भी की है। ब्रोकरेज ने रिलायंस के न्यू एनर्जी बिजनेस के लिए अपने मल्टीपल्स घटाए हैं। इसके अलावा, रिटेल बिजनेस की वैल्यू को भी कम किया गया है, जिसे दो साल पहले हुए स्टेक सेल के इक्विटी वैल्यू से करीब 10% नीचे आंका गया है। इसके बावजूद CLSA का मानना है कि क्विक कॉमर्स, FMCG और मीडिया बिजनेस में संभावित ग्रोथ आगे चलकर रिलायंस के लिए अतिरिक्त वैल्यू क्रिएट कर सकती है।

Q3 में मजबूत रेवेन्यू, रिटेल ने दिखाई मजबूती

दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2.65 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछली तिमाही के 2.55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। इस ग्रोथ में इसके ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस की अहम भूमिका रही। वहीं, रिलायंस का रिटेल बिजनेस तिमाही के दौरान 8.4% बढ़ा। ब्रोकरेज के मुताबिक, इस ग्रोथ को कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो के डीमर्जर, त्योहारी मांग और GST दरों में युक्तिकरण से समर्थन मिला।

एनालिस्ट्स का भरोसा बरकरार

रिलायंस इंडस्ट्रीज को कवर करने वाले 37 एनालिस्ट्स में से 35 ने स्टॉक पर ‘Buy’ की रेटिंग दी हुई है, जबकि सिर्फ दो एनालिस्ट्स ने ‘Sell’ की राय रखी है।

शेयर की मौजूदा स्थिति

मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.5% गिरकर 1,392.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए। यह स्टॉक अपने हालिया रिकॉर्ड हाई ₹1,611 से करीब 13% नीचे कारोबार कर रहा है, जो इसने इसी महीने की शुरुआत में बनाया था।

यह भी पढ़ें- Ola Electric Share Price: लगातार 10 दिन से गिर रहा स्टॉक, अब क्या करें निवेशक? जानिए एक्सपर्ट से

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top