
RIL share price : निफ्टी और बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बजार में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 60 अंक चढ़कर 26000 के पार कारोबार कर रहा है। साथ ही बैंक निफ्टी भी मजबूती दिखा रहा है। वहीं मिड और स्मॉलकैप में भी रौनक है। उधर इंडिया VIX करीब 7 परसेंट नीचे आया है। इससे तेजड़ियों को राहत मिली है। आज बाजार को सपोर्ट देने में रिलायंस का बड़ा हाथ है। JP माॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट के बाद यह शेयर 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है
JP माॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग के साथ स्टॉक के लिए 1700 रुपए के ऊपर के टारगेट दिए हैं। ब्रोकरेज की राय है कि जियो IPO, न्यू एनर्जी और रिटेल से आगे कंपनी में ग्रोथ आएगी।
RIL पर जेपी मॉर्गन
जेपी मॉर्गन का कहना है कि इस साल यह शेयर अब तक 27 फीसदी उछला है और निफ्टी को आउटपरफॉर्म किया है। दूसरी कंपनियों के मुकाबले इसका वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है। कंपनी के रिफाइनिंग और पेटकेम कारोबार में कमजोरी का दौर पीछे छूट गया है। कंपनी का अर्निंग्स ग्रोथ आउटलुक मजबूत है। रिफाइनिंग की मजबूती से आगे अपग्रेड संभव है। कंपनी को आगे जियो IPO, टैरिफ हाइक, न्यू एनर्जी और रिटेल की स्टैबलिटी से सपोर्ट मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।