Railway stocks: 5 दिन में रेलवे स्टॉक्स ने दिया 26% तक रिटर्न, किस वजह से आई ये तूफानी तेजी? जानिए डिटेल – railway stocks rally last five sessions rvnl irfc ircon railtel texmaco up to 26 percent return explained ahead of budget 2026



Railway stocks: पिछले पांच कारोबारी सत्र के दौरान रेलवे स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इनमें RVNL, IRFC, IRCON, Texmaco Rail से लेकर RailTel तक शामिल थे। इन पांच दिनों में Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) का शेयर करीब 306 रुपये से बढ़कर 387.25 रुपये तक पहुंच गया है, यानी 26.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी।

इसी तरह IRFC के शेयर 110.81 रुपये से बढ़कर 133.60 रुपये हो गए हैं, जिससे निवेशकों को करीब 20 फीसदी का रिटर्न मिला। IRCON International का शेयर भी 150 रुपये से बढ़कर 178.25 रुपये तक पहुंचा, यानी करीब 19 फीसदी की बढ़त।

RailTel Corporation of India, Texmaco Rail और IRCTC के शेयरों में भी इस दौरान अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

बिना फंडामेंटल बदलाव के क्यों उछले रेलवे स्टॉक्स

अब सवाल यह है कि जब कंपनियों के फंडामेंटल्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, तो रेलवे स्टॉक्स में इतनी तेजी क्यों आई? मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि RVNL, IRFC और IRCON जैसे रेलवे स्टॉक्स में हालिया तेजी पूरी तरह मार्केट सेंटिमेंट में बदलाव का नतीजा है।

बीते एक साल में वैल्यूएशन ज्यादा होने की चिंता, FII की बिकवाली और मार्जिन पर दबाव के कारण रेलवे सेक्टर के शेयरों में तेज गिरावट आई थी। अब उसी करेक्शन के बाद निवेशकों को लग रहा है कि सेक्टर में कहानी फिर से बन रही है।

बजट से पहले उम्मीदों ने बढ़ाया भरोसा

फरवरी 2026 में पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले की हलचल ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। ग्रॉस बजटरी सपोर्ट, मार्केट बॉरोइंग के जरिए कैपेक्स बढ़ने की उम्मीद और नए ऑर्डर्स में तेजी की संभावनाएं रेलवे सेक्टर को लेकर पॉजिटिव माहौल बना रही हैं।

पैसेंजर किराया बढ़ोतरी बना तात्कालिक ट्रिगर

रेलवे स्टॉक्स में तेजी का एक बड़ा तात्कालिक कारण FY26 में दूसरी बार पैसेंजर किराया बढ़ना है। यह बढ़ोतरी 26 दिसंबर 2025 से लागू हुई है। हालांकि यह इजाफा बहुत ज्यादा नहीं है। यात्रा क्लास के हिसाब से प्रति किलोमीटर सिर्फ 1 से 2 पैसे। लेकिन इससे मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने का अनुमान है।

इससे रेलवे की कमाई को लेकर तस्वीर ज्यादा साफ होती है। यह संकेत मिलता है कि रेलवे सेक्टर धीरे-धीरे बेहतर फाइनेंशियल स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बाजार ने इसे रेलवे से जुड़ी PSU कंपनियों के लिए पॉजिटिव संकेत माना है।

बजट 2026 से जुड़ी उम्मीदों ने बढ़ाई तेजी

किराया बढ़ोतरी के अलावा बजट से पहले की पोजिशनिंग भी रेलवे स्टॉक्स को ऊपर ले जा रही है। निवेशक मान रहे हैं कि आने वाले Budget 2026 में रेलवे आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का जोर बना रहेगा।

नेटवर्क विस्तार, नए कोच, सिग्नलिंग सिस्टम, सेफ्टी अपग्रेड और मॉडर्नाइजेशन के लिए कैपेक्स बढ़ने की उम्मीद से रेलवे PSU स्टॉक्स में दोबारा दिलचस्पी दिख रही है। इतिहास भी बताता है कि रेलवे स्टॉक्स अक्सर बजट से पहले पॉलिसी से जुड़ी उम्मीदों के चलते अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

तेजी के बावजूद निवेशकों को रहना चाहिए सतर्क

हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि रेलवे स्टॉक्स को लेकर निवेशकों को सजग रहना चाहि। मौजूदा तेजी ज्यादातर उम्मीदों और सेंटिमेंट पर टिकी हुई है, न कि कम समय में कमाई में किसी बड़े सुधार पर।

लंबी अवधि में रिटर्न इस बात पर निर्भर करेगा कि बजट में असल में कितना सपोर्ट मिलता है, प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होते हैं या नहीं, कैश फ्लो कितना मजबूत रहता है और किराया सुधार की प्रक्रिया कितनी आगे बढ़ती है। इसलिए निवेशकों को सिर्फ शॉर्ट टर्म तेजी देखकर फैसले लेने के बजाय कंपनियों के फंडामेंटल्स और एग्जीक्यूशन क्षमता पर ध्यान देना चाहिए।

Stocks to Watch: सोमवार 29 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top