RailTel Shares: PSU कंपनी को रेलवे से मिला ₹89 करोड़ का ऑर्डर, शुक्रवार 16 जनवरी को शेयर पर रखें नजर – railtel share price in focus as company secures rs 89 crore order from central railway



RailTel Shares: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को सेंट्रल रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बुधवार 14 जनवरी को बताया कि उसे सेंट्रल रेलवे से 89 करोड़ रुपये का घरेलू प्रोजेक्ट मिला है। भारत सरकार के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने बताया कि उसे प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला हुआ है।

क्या है प्रोजेक्ट का दायरा

यह प्रोजेक्ट सेंट्रल रेलवे के तहत आने वाले मुंबई, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नागपुर डिवीजनों के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर IP-MPLS नेटवर्क इक्विपमेंट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग (SITC) से जुड़ा है। इस नेटवर्क का उद्देश्य भारतीय रेलवे में यूनिफाइड कम्युनिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करना है, जिससे संचार व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

पहले रद्द हो चुके हैं बड़े ऑर्डर

हालांकि, इसी दिन रेलटेल ने शेयर बाजारों को यह भी जानकारी दी कि कंपनी के करीब ₹609.56 करोड़ के कई वर्क ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। इससे पहले RailTel को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से जुड़ी संस्था ‘बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल’ से सरकारी मिडिल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए 262.14 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का LoA मिला था। अब कंपनी ने बताया है कि ग्राहक की ओर से “अपरिहार्य कारणों” के चलते यह वर्क ऑर्डर रद्द कर दिया गया है।

शेयर बाजार में असर

बीएसई पर 14 जनवरी को रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 3.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 352.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए। हालांकि जनवरी महीने में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 5.38 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 14 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top