
रेलटेल कॉरपोरशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम से ₹101.82 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। यह जरूरी IT इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने और मैनेज करने के लिए है।
इस ऑर्डर में IT इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना और मैनेज्ड ऑपरेशन शामिल हैं, जिसमें डेटा सेंटर और डिजास्टर रिकवरी फैसिलिटीज शामिल हैं। साथ ही सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर सर्विसेज और डेटा सेंटर कोलोकेशन भी हैं।
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह प्रोजेक्ट 7 जनवरी, 2031 तक पूरा किया जाना है। यह कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत नहीं आता है।
पिछले हफ्ते सरकारी कंपनी रेलटेल को असम हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी से ₹567 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला था। इस प्रोजेक्ट को 31 जनवरी, 2032 तक पूरा किया जाना है।
रेलटेल के शेयर में 8 जनवरी को गिरावट है। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत तक टूटा और BSE पर ₹355 के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप ₹11400 करोड़ है।
शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। शेयर एक महीने में 13% बढ़ा है। रेलटेल में सितंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 72.84% हिस्सेदारी थी।