Q3 नतीजों से पहले IT शेयर लुढ़के, Wipro, TCS और Coforge 3% नीचे; NIFTY IT इंडेक्स 2% टूटा – it stocks are trading with losses on thursday ahead of reporting of q3 earnings next week wipro coforge tcs down more than 3 percent



8 जनवरी को IT स्टॉक्स में गिरावट का रुख है। NIFTY IT इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत नीचे आया है। इससे पहले लगातार दो सेशन में यह इंडेक्स चढ़ा था। देश की IT कंपनियों को अगले हफ्ते अपनी अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही की कमाई की रिपोर्ट देनी है। इंफोसिस, TCS, HCLTech, टेक महिंद्रा, विप्रो, उन कंपनियों में से हैं, जो सोमवार 12 जनवरी से अपनी कमाई के आंकड़े जारी करेंगी।

NIFTY IT इंडेक्स में शामिल सभी 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में है। विप्रो, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और कोफोर्ज के शेयरों में सबसे ज्यादा 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। टेक महिंद्रा और TCS के शेयर लगभग 3 प्रतिशत टूटे हैं।

इसके अलावार MphasiS का शेयर 2 प्रतिशत लुढ़का है। इंफोसिस 1.6 प्रतिशत नीचे आया है। LTIMindtree और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर 1 प्रतिशत गिरे हैं। हालांकि HCLTech के शेयरहोल्डर्स थोड़ी राहत में हैं क्योंकि शेयर में 0.18 प्रतिशत की मामूली गिरावट है।

वित्त वर्ष 2027 में गिर सकती है IT कंपनियों की कमाई

इस हफ्ते की शुरुआत में ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कहा था कि भारतीय IT कंपनियों की कमाई वित्त वर्ष 2027 में गिरने का जोखिम है। यह जोखिम इन कंपनियों के प्राइस-टू-अर्निंग्स मल्टीपल्स पर भारी पड़ सकता है। एक दिन पहले ब्रोकरेज फर्म CLSA ने भारतीय IT सेक्टर पर सतर्क रुख अपनाया था, और निवेशकों को हालिया रैली के बाद पोजीशन कम करने की सलाह दी थी। इसकी वजह है कि तीसरी तिमाही यानि कि दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनियों की कमाई बहुत कम रहने का अनुमान है।

CLSA ने किसे क्या दी रेटिंग

CLSA ने HCLTech की रेटिंग को “आउटपरफॉर्म” से घटाकर “होल्ड” और टेक महिंद्रा की रेटिंग को “हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म” से घटाकर “आउटपरफॉर्म” कर दिया है। ब्रोकरेज मिडकैप सेगमेंट में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और कोफोर्ज को पसंद करती है। इंफोसिस और टेक महिंद्रा लार्जकैप सेगमेंट में इसके पसंदीदा पिक्स बने हुए हैं।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top