Q3 नतीजों के बाद Eternal पर ब्रोकरेज बुलिश, CLSA ने बढ़ाया टारगेट; 7% तक उछला शेयर – eternal share may rise upto 80 percent clsa raises target price after q3 results and the transition of deepinder goyal check rating



फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स ऑपरेटर ब्लिंकइट की पेरेंट कंपनी इटरनल लिमिटेड के शेयर के लिए CLSA ने टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। CLSA ने स्टॉक पर अपनी “हाई-कनविक्शन आउटपरफॉर्म” रेटिंग बरकरार रखी है। वहीं टारगेट को पहले के 483 रुपये से बढ़ाकर 506 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। नया टारगेट प्राइस, शेयर की पिछली क्लोजिंग से 78 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026-2028 के लिए इटरनल की कमाई के अनुमान को 5-15% तक बढ़ा दिया है। इटरनल ने एक दिन पहले दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

कंपनी ने यह भी बताया था कि फाउंडर दीपिंदर गोयल कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद छोड़ेंगे। उनकी जगह ब्लिंकइट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा 1 फरवरी से नए सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। गोयल अब वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर रहेंगे।

इटरनल का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 72.88 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 59 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 16315 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 5405 करोड़ रुपये था।

जेफरीज, HSBC और नोमुरा ने क्या दी रेटिंग

ब्रोकरेज ने स्टॉक पर “बाय” रेटिंग बनाए रखी है। टारगेट प्राइस 480 रुपये है। जेफरीज ने कहा कि Blinkit ने ऐसे समय में पॉजिटिव EBITDA दिया है जब कॉम्पिटिशन अपने चरम पर लग रहा है। यह बिजनेस की अंदरूनी ताकत को दिखाता है। दीपिंदर गोयल का अलबिंदर ढींडसा को कमान सौंपना इटरनल की तरफ से एक और सरप्राइज है।

HSBC ने इटरनल के शेयर के लिए “बाय” रेटिंग के साथ 350 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि दिसंबर तिमाही में कई पॉजिटिव सरप्राइज मिले। HSBC को Eternal से सालाना 15% से लेकर 20% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

नोमुरा ने 380 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ अपनी “बाय” रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन यह भी कहा है कि ऑर्गेनाइजेशन में बदलाव पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। क्विक कॉमर्स बिजनेस के लिए लंबे समय तक कम प्रॉफिटेबिलिटी एक बड़ा रिस्क हो सकता है।

Eternal शेयर में अच्छी तेजी

इटरनल के शेयर में 22 जनवरी को अच्छी तेजी है। शेयर शुरुआती कारोबार में BSE पर पिछले बंद भाव से 7 प्रतिशत तक उछलकर 304.20 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 2.84 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। एक साल में शेयर 35 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी जोमैटो के नाम से शेयर बाजारों में जुलाई 2021 को लिस्ट हुई थी। इसका 9375 करोड़ रुपये का IPO 38.25 गुना भरा था। शेयर को कवर करने वाले 33 एनालिस्ट में से 30 ने स्टॉक पर “बाय” रेटिंग दी है, जबकि बाकी 3 ने “सेल” रेटिंग दी है।



Source link

Scroll to Top