PVR Inox का शेयर 3% तक चढ़ा, कोटक ने दोहराई ‘बाय’ रेटिंग; कहा- जरूरत से ज्यादा हो गया करेक्शन – pvr inox share rises as much as 3 percent kotak institutional equities reiterated buy rating check target price



PVR Inox Ltd के शेयरों में 2 जनवरी को 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी। बीएसई पर कीमत 1048 रुपये के हाई तक गई। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग दोहराई है। टारगेट प्राइस 1380 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह टारगेट, शेयर के पिछले बंद भाव से लगभग 36 प्रतिशत ज्यादा है।

कोटक को उम्मीद है कि दिसंबर 2025 तिमाही लगातार दूसरी तिमाही होगी, जिसमें कंपनी 27 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपेंसी और मिड-टीन EBITDA मार्जिन दर्ज करेगी। इसमें लीज अकाउंटिंग का असर शामिल नहीं है। ब्रोकरेज ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में इंडस्ट्री का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी हद तक जुलाई-सितंबर तिमाही के जैसा ही रहा।

यह भी कहा है कि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में मूवी लाइन अप मजबूत दिख रहा है। इससे वित्त वर्ष 2026 के EBITDA अनुमानों को बढ़ाए जाने का मौका बन सकता है। कोटक ने कहा कि स्टॉक में हालिया गिरावट जरूरत से ज्यादा लगती है।

PVR Inox का शेयर एक साल में 21 प्रतिशत कमजोर

PVR Inox का मार्केट कैप 10200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक साल में 21 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 27.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1331.40 रुपये और एडजस्टेड लो 825.65 रुपये है। शेयर को ट्रैक करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 16 ने इसे ‘बाय’ रेटिंग दी है। 4 ने ‘होल्ड’ और एक ने ‘सेल’ रेटिंग दी है।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने स्टैंडअलोन बेसिस पर 1757.70 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। इस बीच शुद्ध मुनाफा 103.90 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 5442.40 करोड़ रुपये रहा था।

प्रमोटर और MD ने गिरवी रखे 4 लाख शेयर

हाल ही में PVR Inox ने घोषणा की थी कि उसके प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली ने व्यक्तिगत उधार के लिए कंपनी के लगभग 4 लाख शेयर गिरवी रखे हैं। उन्होंने 3.10 लाख शेयर Infina Finance Private Limited को और 90037 शेयर HSBC InvestDirect Financial Services को गिरवी रखे हैं। इससे अजय बिजली द्वारा गिरवी रखे गए शेयरों की कुल संख्या 29.44 लाख शेयर हो गई है। यह कंपनी की कुल शेयर कैपिटल का 3 प्रतिशत है।



Source link

Scroll to Top