Pre-Budget Picks: बजट से पहले ये शेयर मचाएंगे धमाल, एक्सपर्ट्स के सुझाए शानदार कॉल में लगाए दांव – pre budget picks these stocks will make a splash before the budget bet on great calls suggested by experts



Union Budget 2026: बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं प्री-बजट पिक्स। इसमें हमार एक्सपर्ट रोज आपको देंगे शानदार कॉल जो बजट से पहले और बाद में धमाल दिखा सकती है। आइए जानते है एक्सपर्ट्स किन शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे है।

मानस जयसवाल की बजट पिक्स

मानस जयसवाल डॉट कॉम के मानस जयसवाल ने बजट पिक्स के तौर पर अपोलो हास्पिटल शेयर को चुना है। उनका मानना है कि स्टॉक 1000 रुपये करेक्ट होने के बाद अच्छी तेजी दिखा सकता है। 20 वीक मूविंग एवरेज के ऊपर शेयर रहा है । मेरा मानना है कि 7190 रुपये के स्टॉपलॉस इस स्टॉक में लॉन्ग पोजिशन बनाई जा सकती है। बजट तक यह शेयर 8000 रुपये का लेवल दिखा सकता है।

सन्नी अग्रवाल की बजट पिक्स

सन्नी अग्रवाल का मानना है कि बजट में इंफ्रा को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है । जिसके चलते उन्होंने Cemindia Projects का चुनाव किया है। बजट के आसपास इस स्टॉक में 8-10 फीसदी तक के रिटर्न बनने की पूरी संभावनाएं नजर आ रही है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पिछले साल, लेकिन अब लगता है कि सरकार इस सेक्टर पर फोकस करती नजर आएगी। आनेवाले समय में कंपनी की अर्निंग ग्रोथ भी बेहतर रहने की उम्मीद है। लिहाजा इस स्टॉक 820-830 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है।

बता दें कि शेयर ने 1 हफ्ते में 5.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिला जबकि 1 महीने में 7.89 फीसदी टूटा। वहीं इस साल अब तक शेयर 7.73 फीसदी लुढ़का है। जबकि 1 साल में इसने 39.60 फीसदी की बढ़त दिखा देखने को मिला।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top