
12 फरवरी को Physicswallah Ltd के शेयरों में दिन में लगभग 6% तक की गिरावट दिखी। बीएसई पर शेयर 101.10 रुपये के लो तक गया। कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन आज खत्म हो गया।
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, लॉक-इन खत्म होने के साथ ही कंपनी के 7.17 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गए। ये शेयर फिजिक्सवाला की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 3% के बराबर हैं।
ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। ये सिर्फ ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाते हैं।
फिजिक्सवाला नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 3480 करोड़ रुपये का IPO लगभग 2 गुना भरा था। कंपनी का मार्केट कैप 29200 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
शेयर एक सप्ताह में 16% नीचे आया है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।
Physicswallah के शेयर का BSE पर अब तक का रिकॉर्ड हाई 162.05 रुपये और रिकॉर्ड लो 101.10 रुपये है।