Pearl Global Industries का शेयर बना रॉकेट, Q2 नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के बाद 15% तक भागा – pearl global industries share jumps upto 15 percent after q2 results and interim dividend announcement check amount and record date



गारमेंट और अपैरल सेक्टर की कंपनी पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज के शेयरों में 12 नवंबर को दिन में 15% तक तेजी दिखी। BSE पर शेयर ₹1621.30 के हाई तक गया। मार्केट कैप ₹7400 करोड़ से ज्यादा है।

11 नवंबर को कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। साथ ही वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹6 प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की थी। रिकॉर्ड डेट 17 नवंबर 2025 है।

रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

डिविडेंड का पेमेंट घोषणा के 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। Pearl Global Industries के शेयर की फेस वैल्यू ₹5 है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.75% हिस्सेदारी थी।

शेयर 2 साल में 150%, 6 महीनों में करीब 50% और एक सप्ताह में 24% चढ़ा है। कंपनी का सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 25.5% बढ़कर ₹73.3 करोड़ हो गया।

एक साल पहले मुनाफा ₹58.4 करोड़ था। रेवेन्यू 9.2% बढ़कर ₹1312.9 करोड़, EBITDA 24.1% बढ़कर ₹120.6 करोड़ हो गया। मार्जिन बढ़कर 9.2% हो गया।



Source link

Scroll to Top