Paytm और HCL Tech समेत ये 5 शेयर कराएंगे इस हफ्ते मुनाफा? जानें क्या है टेक्निकल एक्सपर्ट की राय – from paytm to hcl tech this technical analyst bets on these top 5 stocks for next week



बजट से पहले शेयर बाजार की इस हफ्ते की चाल को लेकर निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। टेक्निकल एनालिस्ट और जेम्सस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलन वैष्णव (MSTA) का मानना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी बड़ी गिरावट से बच सकता है। हालांकि इसमें तेजी भी सीमित दायरे में रह सकती है।

मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में मिलन वैष्णव ने कहा कि निफ्टी फिलहाल 24,500–24,750 के मजबूत सपोर्ट जोन को बनाए हुए है और जब तक यह स्तर बरकरार रहता है, तब तक किसी बड़े करेक्शन की आशंका कम है। उनके मुताबिक, बजट से पहले और उसके आसपास बाजार कुछ समय तक रेंज-बाउंड रह सकता है।

बजट सप्ताह में निफ्टी का आउटलुक

पेटीएम में रिकवरी की उम्मीद

स्टॉक्स की बात करें तो मिलन वैष्णव ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) को लेकर पॉजिटव रुख अपनाया है। उनका कहना है कि पेटीएम के शेयरों में हाल के दिनों में कुछ नेगेटिव खबरों के बाद तेज रिएक्शन दिखा था, लेकिन इसके बावजूद प्राइमरी अपट्रेंड अब भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि Paytm में अब गिरावट की आशंका सीमित दिखाई देता है और यहां से रिकवरी की संभावना बनती है।

वहीं स्विगी (Swiggy) को लेकर उन्होंने थोड़ा सतर्क नजरिया अपनाया है। वैष्णव के मुताबिक स्विगी के शेयर फिलहाल टेक्निकल चार्ट पर कमजोर दिख रहे हैं और 296 रुपये के आसपास के डबल बॉटम सपोर्ट के करीब पहुंच रहा है। अगर यह स्तर बचा रहता है, तो वहां से टेक्निकल बाउंस देखने को मिल सकता है।

IT सेक्टर में मजबूती

आईटी सेक्टर को मिलन वैष्णव ने हाल के समय का सबसे रेजिलिएंट सेक्टर बताया। भले ही इसमें बहुत तेज रिटर्न न दिखे हों, लेकिन रिलेटिव स्ट्रेंथ के मामले में यह सेक्टर बाकी बाजार से बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि HCL टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) दोनों ही सभी टाइम-फ्रेम चार्ट्स पर मुख्य मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। उनके अनुसार, मौजूदा स्तरों से इन दोनों शेयरों में ठीक-ठाक तेजी देखने को मिल सकती है।

अगले हफ्ते के लिए टॉप पिक्स

आने वाले हफ्ते के लिए मिलन वैष्णव का फोकस रिलेटिव स्ट्रेंथ पर रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा टेक्निकल सेटअप में वही स्टॉक्स बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिनमें बाजार के मुकाबले मजबूती दिखाई दे। उन्होंने अगले हफ्ते के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ल्यूपिन को अपने टॉप पिक्स के रूप में चुना।

BEL हाल के महीनों में एक मजबूत रिलेटिव आउटपरफॉर्मर रहा है। हाई-टाइमफ्रेम चार्ट्स पर इसमें एसेंडिग ट्राएंगल पैटर्न बनता दिख रहा है, जो ब्रेकआउट के बाद ऊपर की ओर मूव का संकेत देता है।

ल्यूपिन ने अपना प्राइमरी अपट्रेंड बनाए रखा है। फिलहाल इसमें कंसोलिडेशन चल रहा है, लेकिन रिलेटिव स्ट्रेंथ बरकरार है और यहां से तेज अपमूव की संभावना जताई जा रही है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top