Pakistan Stock Market Falls: पाकिस्तान के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, अफगानिस्तान से लड़ाई की वजह से शेयरों में बिकवाली – pakistan stock exchange falls as pakistan says it is in open war with afghanistan kse100



Pakistan Stock Market Falls: पाकिस्तान के शेयर बाजार में 27 फरवरी को बड़ी गिरावट आई। बाजार का प्रमुख सूचकांक केएसई-100 करीब 2 फीसदी फिसल गया। हालांकि, बाद में यह कुछ संभला। गिरावट की वजह पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान है। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान खुलकर अफगानिस्तान के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो गया है। दोनों देशों के एक-दूसरे पर हमले करने की खबर है।

ऑटो एसेंबर्लस, सीमेंट, कमर्शियल बैंक्स शेयरों में ज्यादा बिकवाली

KSE-100 इंडेक्स कारोबार के दौरान एक समय 3,081 प्वाइंट्स यानी 1.82 फीसदी गिरकर 1,65,811 पर आ गया। बाद में यह काफी हद तक संभलने में सफल रहा। दोपहर बाद यह 0.5 फीसदी गिरकर 1,68,062 प्वाइंट्स पर था। ऑटोमोबाइल एसेंबर्लस, सीमेंट, कमर्शियल बैंक्स, फर्टिलाइजर्स और ऑयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन स्टॉक्स में ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा- हमारा धैर्य खत्म हुआ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाटो सेनाओं की वापसी के बाद अफगानिस्तान में शांति की उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा था कि उम्मीद है कि तालिबान अफगानी लोगों के हित और क्षेत्रीय स्थिरता पर फोकस करेगा। उन्होंने कहा, “अब हमारा धैर्य खत्म हो गया है। अब हमारे बीच खुली लड़ाई है।” उनका यह बयान काबुल, कंधार में पाकिस्तान हवाई हमलों के कुछ घंटे बाद आया।

कुछ महीने पहले दोनों देशों में हुई थी सुलह

पाकिस्तानी अधिकारियों और अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, पाकिस्तान ने दक्षिणी अफगानिस्तान में काबुल, कंधार और उत्तरपूर्व में पाकिता प्रांत में हमाई हमले किए हैं। कतर और तुर्की के दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने के कुछ महीने बाद फिर से दोनों में लड़ाई शुरू हो गई है।

अफगानिस्तान ने 55 अफगानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही सरकारों ने लड़ाई में हताहत लोगों की अलग-अलग संख्या बताई है। दोनों ने एक-दूसरे को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। कई पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया है। मंत्रालय ने 8 अफगानी सैनिकों के मारे जाने और 11 के घायल होने की जानकारी दी है।

गुरुवार रात को शुरू हुई थी यह लड़ाई

मंत्रालय ने पाकिस्तान सेना की 19 चौकियों और दो बेसेज को ध्वस्त करने की भी जानकारी दी है। उसने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच मध्य रात के करीब लड़ाई रुक गई है। गुरुवार रात को शुरू हुई लड़ाई करीब 4 घंटे तक चली।



Source link

Scroll to Top