NSDL Q3 Results: ₹89 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू फ्लैट; सब्सिडियरी से मिला भारी डिविडेंड – nsdl q3 results profit at 89 crore revenue flat dividend from subsidiary stock in focus



NSDL Q3 Results: NSDL दिसंबर तिमाही में का प्रदर्शन लगभग स्थिर रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.4 फीसदी बढ़कर 89.6 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 85.8 करोड़ रुपये था। मुनाफे में यह बढ़त सीमित रही, लेकिन पॉजिटिव ट्रेंड को दिखाती है।

रेवेन्यू तकरीबन फ्लैट

दिसंबर तिमाही के दौरान NSDL की आय में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। रेवेन्यू 0.8 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 359.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 362.5 करोड़ रुपये था। यानी टॉपलाइन ग्रोथ भले ही सुस्त रही, लेकिन बड़ा दबाव देखने को नहीं मिला।

ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में साफ सुधार

कमजोर रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद ऑपरेटिंग स्तर पर NSDL का प्रदर्शन बेहतर रहा। EBITDA सालाना आधार पर 18.5 फीसदी बढ़कर 107.4 करोड़ रुपये पहुंच गया। बेहतर लागत नियंत्रण और ऑपरेटिंग लेवरेज का फायदा कंपनी को मिला।

मार्जिन में तेज उछाल

EBITDA बढ़ने के साथ ही कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में भी बड़ा सुधार देखने को मिला। मार्जिन 25 फीसदी से बढ़कर 29.9 फीसदी हो गया। यह दिखाता है कि खर्चों पर बेहतर नियंत्रण और एफिशिएंसी ने कंपनी की प्रोफिटेबिलिटी को मजबूत किया है।

सितंबर तिमाही थी बेहतर

तुलना करें तो सितंबर तिमाही में NSDL का प्रदर्शन और मजबूत रहा था। उस तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ा था। वहीं Q2 FY26 में रेवेन्यू 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था और EBITDA में 13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। उस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 32 फीसदी पर बना हुआ था।

सब्सिडियरी से मिला डिविडेंड

NSDL ने बताया कि सितंबर तिमाही में कुल आय में बढ़त का एक बड़ा कारण निवेश से होने वाली आय रही। इसके अलावा, NSDL को अपनी सब्सिडियरी NSDL Database Management Ltd से 18.3 करोड़ रुपये का डिविडेंड भी मिला था।

NSDL के शेयरों का हाल

दिसंबर तिमाही के नतीजे आने से पहले NSDL के शेयरों में बुधवार को खरीदारी देखने को मिली। NSE पर शेयर 2.65 फीसदी की तेजी के साथ 1,011.85 रुपये पर बंद हुआ।

यह स्टॉक पिछले 1 महीने में 4.32% नीचे आया है। वहीं, 6 महीने में यह 8.10% ऊपर गया है। इसकी लिस्टिंग पिछले साल अगस्त में हुई थी। यह अपने लिस्टिंग प्राइस से करीब 22.18% नीचे है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top